लायंस क्लब ऑफ विरार विकास को प्लेटिनम अवार्ड

लायन डिस्ट्रिक्ट 323 - A3 का कार्यक्रम


मुंबई :-
लायंस क्लब ऑफ विरार विकास को वर्ष 2022 - 23 में किये गए सेवा कार्यों के लिए लायन डिस्ट्रिक्ट 323 - A3 ने अपने वार्षिक समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन हेमंत सेठिया ने सम्मानित किया।

 मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार क्लब के अध्यक्ष भावेश धनेचा, सचिव सीए राजेश कोटक, कोषाध्यक्ष,लायन कल्पेश शाह और लायन दीपक भगत,नीता धनेचा ने स्वीकार किया।धनेचा ने कहा कि क्लब का उद्देश्य सामाजिक सुधार और सेवा को बढ़ावा देना है। क्लब को सेवाओं के लिए प्लेटिनम ट्रॉफी दी गई।

उन्होंने बताया कि क्लब ने अपने समर्पित सदस्यों के माध्यम से वर्ष 2022 - 23 में समाज की सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के तहत स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, मंगल प्रसदम (हर मंगलवार को भंडारा), अन्नदान, विविध मार्गदर्शन शिविर तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के लिए सक्रिय रूप से काम किया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम