जीवदया व मानव सेवा को समर्पित आस्था जैन

1800 किलो रोटी रोज गायों को होती हैं वितरित

जीवन जैन / नागदा


इंदौर :-
विभिन्न सेवा कार्यों से जुड़ी इंदौर की आस्था जैन किसी परिचय की मोहताज नहीं है।गोसेवा हो या मानव सेवा वह किसी मे पीछे नहीं हैं।

ऐसे शुरू हुई आस्था रोटी बैंक एटीएम

आस्था कहती है कि में  इंदौर की रहने वाली एक नागरिक हूं जो शहर स्वच्छता में 6 बार नंबर वन आया है, पर इसके चलते गायों को शहर से बाहर कर दिया गया। जिसकी वजह से हर घर से निकलने वाली गाय की पहली रोटी को लोग सड़कों पर या कचरा गाड़ी में डालने लग गए और यह देखकर मुझे बहुत दुख हुआ, इसलिए 5 साल पहले मैंने आस्था रोटी बैंक एटीएम की शुरुआत की जिसके आज इंदौर शहर में 176 एटीएम लगे हैं और उसमें से प्रतिदिन 1800 किलो रोटी एकत्रित की जाती है और गौ माता व स्ट्रीट डॉग के भोजन के लिए प्रदान की जाती है।

 श्वान सेवा :-गायों की लिए सेवा करने के साथ-साथ मैंने यह भी देखा कि श्वानों की स्थिति भी बहुत दयनीय हो रही थी। खाना ना मिलने की वजह से वह आक्रामक हो रहे थे और लोगों पर हमला कर रहे थे। इसलिए उनके भोजन के लिए आस्था डॉग फूड स्टेशन की शुरुआत की। इसके जरिए डॉग्स को भी खाना मिलने लगा। साथ ही समय-समय पर आस्था डॉग फूड स्टेशन पूरे इंदौर शहर में घूमकर श्वानों को भोजन कराता है।

पक्षी विहार:-आस्था रोटी बैंक एटीएम और आस्था डॉग फूड स्टेशन के बाद आस्था पक्षी विहार की शुरुआत की गई, जिसके अंदर पक्षियों के लिए ज्वार, बाजरा, मक्का, पानी के सकोरे और घोसले इंदौर शहर में जगह-जगह पर जाकर लगाए जाते हैं और प्रतिदिन आस्था रोटी बैंक का रिक्शा इन्हें भी भोजन कराता है।

मानव सेवा:- आस्था रोटी बैंक मानव सेवा के क्षेत्र में भी कार्य करता है जैसे नवरात्रि में कन्या भोज कराना, गरीब बुजुर्गों को भोजन, मध्यमवर्गीय परिवारों को राशन वितरण व ठंड में रजाई वितरण करना, कपड़े व जरूरत के सामान बांटना आदि अनेक कार्य किए जाते हैं।

 उपलब्धियां 

1 :-पद्मभूषण पूज्य आचार्य विजयरत्नसुंदर सूरीश्वर जी महाराज साहब द्वारा लिखी गई पुस्तक "नहीं भूल पाऊंगा इंदौर" में मेरे कार्यों का विवरण व उनके द्वारा मेरे और मेरे कार्यों के बारे में दिया गया प्रभावी उद्बोधन।

2 :- आदिनाथ चैनल के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम वाह जिंदगी मैं इंटरव्यू प्रसारित

3 :- राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश व अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली द्वारा सम्मानित।

4:- सांसद शंकर लालवानी, पार्षद दिलीप शर्मा, विधायक महेंद्र हार्डिया, निगम कमिश्नर आशीष सिंह द्वारा सम्मानित।

5 :- नवकार महामंत्र टाइम्स द्वारा एनिमल लवर्स अवार्ड 2021 व जीवदया रत्न सम्मान से सम्मानित।

6 :- भारत माता अभिनंदन सम्मान 2021 से सम्मानित।* 

7 :- डीडू टीवी यूट्यूब चैनल, अभियान आज तक, झम झम यूट्यूब चैनल, ग्लोबल हेराल्ड चैनल द्वारा इंटरव्यू।

8 :- हरियाणा के रेडियो सिटी चैनल पर इंटरव्यू प्रसारित 


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम