संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत सरकार की राजकोषीय हुण्डियों का नीलामी कैलेण्डर

चित्र
(सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के संबंध में ) नई दिल्ली :- भारत   सरकार   की नकदी की स्थिति की समीक्षा   करने   के   पश्चात,भारत   सरकार   ने   भारतीय   रिजर्व   बैंक   से   परामर्श   कर   सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही राजकोषीय हुंडियों  के   निर्गमन   के   लिए   निम्नानुसार   राशियां अधिसूचित करने का निर्णय लिया है।     राजकोषीय   हुण्डियों   की   नीलामी   हेतु  अधिसूचित   राशिया  (1  जुलाई , 2022 - 30  सितंबर , 2022) ( करोड़   रुपए ) नीलामी   की   तिथि जारी   करने की   तिथि 91  दिवसीय 182  दिवसीय 364  दिवसीय जोड़ 06   जुलाई, 2022 07 जुलाई, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000 13   जुलाई, 2022 14 जुलाई, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000 20   जुलाई, 2022 21 जुलाई, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000 27   जुलाई, 2022 28 जुलाई, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000 03 अगस्त, 2022 04 अगस्त, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000 10 अगस्त, 2022 11 अगस्त, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000 17 अगस्त, 2022 18 अगस्त, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000 24 अगस्त, 2022 25 अगस्त, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000 30 अगस्त, 2022 01 सितंबर, 2022

उप प्रवर्तक विनय मुनि का चातुर्मास सादड़ी में

चित्र
6 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश  सादड़ी :- उप प्रवर्तक श्री विनय मुनिजी म.सा. "वागीश", उप प्रवर्तक मधुर प्रवचनकार श्री गौतमुनिजी म.सा. "गुणाकर", श्री संजयमुनिजी म.सा. "सरल "  श्री सागरमुनिजी म.सा. "शुभम, आदि ठाणा का चातुर्मास अरावली पर्वतों की हसीन वादियों में गोडवाड़ की पुण्य धरा सादड़ी (राणकपुर) नगरी में होगा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, सादड़ी (राज) के तत्वावधान में 6 जुलाई को  महावीर भवन धर्म स्थानक में होगा।बहनों को आराधना हेतु गुरुदेव के साथ तपचंद्रिका साध्वी श्री मनिषा श्रीजी म.सा. व प्रवचनकार व मधुर गायिका साध्वी श्री पुर्वा श्रीजी म.सा.आदि का भी प्रवेश होगा।इस मंगलमय सुअवसर पर संघ ने सहपरिवार पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे, एवं मंगलीक एवं दर्शन का लाभ लेने की विनंती की हैं।यह जानकारी कल्पेश कावेडिया ने दी।

प्रभाकर सूरीश्वरजी का चातुर्मास पालीताणा में

चित्र
9 जुलाई को भव्यतिभव्य प्रवेश  पालीताणा :- परम पूज्य आचार्य श्री दक्ष सूरीश्वरजी म.सा.के कृपापात्र समकित सम्राट, श्री सूरिमंत्राराधक, पार्श्व पद्मावती महादेवी साधक, परम पूज्य आचार्य श्री विजय प्रभाकर सूरीश्वरजी महाराज साहेब का चातुर्मास पालीताणा तीर्थ पर हो रहा है। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन ट्रस्ट अगासी तीर्थ व श्री विमलाचल चातुर्मास आराधना समिति पालीताणा के तत्वावधान में भव्यतिभव्य प्रवेश 9 जुलाई को होगा।आचार्यश्री के साथ मुनिराज श्री महापद्म विजयजी म. सा., मुनिराज  श्रीपद्म विजयजी म. सा. आदि ठाणा एवं साध्वीश्री उदययशा श्रीजी म. सा., श्री वज्रयशाश्रीजी म. सा. आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा।सुबह 7.30 बजे श्री सुमतिनाथ जैन मंदिर से भव्य सामैया  तलेटी पर दर्शन चैत्यवंदन करके दक्षविहार में मंगल प्रवेश करेगा जंहा  मंगलाचरण के साथ धर्मसभा होगी।  संगीत की रमझट अनिल सालेचा जमायेंगे।आचार्य श्री के चातुर्मास को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है।प्रवेश पर आनेवाले गुरुभक्तों से निवेदन है कि अपने आने की जानकारी 5 से 7 जुलाई के बीच दे देवें।

महिलाओं की सुरक्षा के लिये बस और टैक्सियों में पेनिक बटन अनिवार्य :- परिवहन सचिव

चित्र
एक अगस्त, 2022 तक व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस  भोपाल :-  प्रमुख सचिव परिवहन श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से लोक सेवा वाहन बस, टैक्सी आदि परिवहन साधनों में एक अगस्त, 2022 तक व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस तथा आपातकालीन बटन (पेनिक बटन) लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। किदवई ने बताया कि 31 दिसम्बर, 2018 से पूर्व के पंजीकृत समस्त लोक सेवा वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस तथा पेनिक बटन लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि वाहनों में ट्रेकिंग डिवाइस लगाने के लिये संस्थाओं के पंजीयन की कार्रवाई की जा रही है। पंजीकृत संस्थाओं की सूचना समय-समय पर जारी की जायेगी। राज्य स्तरीय कंट्रोल -रूम व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस के लिये परिवहन कार्यालय भोपाल में राज्य स्तरीय कंट्रोल-रूम की स्थापना की जा रही है। यह कंट्रोल-रूम सभी लोक सेवा वाहनों की रियल टाइम ट्रेकिंग करेगा।

परेल में ब्लॉक के कारण प्रभावित होंगी कुछ सेवाएं

चित्र
परिवर्तन का ध्यान रखे प्रवासी मुंबई :- लोअर परेल में डिलायल रोड ओवर ब्रिज के चल रहे कार्य के संबंध में 28/29 जून, 2022 की मध्यरात्रि में 01.35 बजे से 04.35 बजे तक लोअर परेल में सभी लाइनों पर 03.00 घंटे का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।  पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्य से प्रभावित लोकल सेवाओं का विवरण निम्न प्रकार है:-  1. अंधेरी-चर्चगेट स्लो लोकल, जो अंधेरी से 04.04 बजे (ADH 90002) पर निकलती है, दादर तक चलेगी तथा माटुंगा रोड और माहिम स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। विपरीत दिशा में, इसे माहिम तक डाउन फास्ट लाइन पर दादर-विरार स्लो लोकल (VR 90017) के रूप में चलाया जाएगा, इसलिए यह माहिम स्टेशन पर डबल हॉल्ट लेगी और माटुंगा रोड स्टेशन पर नहीं रुकेगी। अत: उपरोक्त दोनों सेवाएं दादर और चर्चगेट के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त  रहेंगी।  2. बोरीवली-चर्चगेट स्लो लोकल जो बोरीवली से 03.50 बजे प्रस्थान करती है उसे बांद्रा तक चलाई जाएगा। विपरीत दिशा में इसे बांद्रा-बोरीवली स्लो लोकल (BVI 90021) के रूप में चलाया जाएगा। अत:  ये दोनों सेवाएं  बां

ब्रेक डांस अकादमी के लिए 10 जुलाई से प्रतिभा चयन

चित्र
  खेल एवं युवा कल्याण विभाग का उपक्रम भोपाल :-  खेल एवं युवा कल्याण विभाग पेरिस ओलिंपिक 2024 में सम्मिलित ब्रेक डांस के लिए अकादमी शुरू करने पर विचार कर रहा है। प्रथम चरण में जिला स्तर पर इच्छुक युवाओं के चयन के लिए उनके डांसिंग वीडियो बुलवाए गए थे। विभाग द्वारा ब्रेक डांस के लिए द्वितीय चरण में संभाग स्तर पर जुलाई माह में प्रतिभा चयन कार्यक्रम किया जायेगा। सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी की आयु 12 से 20 वर्ष होना अनिवार्य है। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में जिला स्तर पर संचालित डांस क्लब, डांस अकादमी और डांस क्लासेस के युवा भी सम्मिलित हो सकते हैं। जिलेवार आयोजन का विवरण जो़न का नाम जिले का नाम दिनांक इंदौर बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, देवास, मंदसौर, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम 10.07.2022 जबलपुर छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सागर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर एवं डिंडौरी 11.07.2022 ग्वालियर अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिण्ड 12.07.2022 भोपाल भोपाल,

मध्यप्रदेश में दो नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना की सैद्धांतिक स्वीकृति

चित्र
23 नवीन आईटीआई स्थापना की मंजूरी मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक भोपाल : - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं आगामी वित्तीय वर्षों के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के लिये निर्धारित वार्षिक सीमा 150 करोड़ रूपये से बढाकर 200 करोड़ रुपये करने का अनुमोदन किया गया। मंत्रि-परिषद ने विधायक निधि अन्तर्गत विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना (पूँजीगत) में 1 करोड़ 85 लाख रूपये में 65 लाख रूपये की वृद्धि करते हुए 2 करोड़ 50 लाख रूपये तथा विधायक स्वेच्छानुदान योजना में  15 लाख रूपये में 35 लाख रूपये की वृद्धि करते हुए 50 लाख रूपये करने का निर्णय लिया। 1 करोड़ रूपये की विशेष अनुग्रह राशि स्वीकृत मंत्रि-परिषद ने दिवंगत उप निरीक्षक स्व. राजकुमार जाटव, दिवंगत कार्यवाहक प्रधान आरक्षक स्व.नीरज भार्गव एवं दिवगत आरक्षक स्व. संतराम मीना थाना आरोन जिला गुना के उत्तराधिकारियों को विशेष अनुग्रह राशि 1 करोड़ रूपये स्वीकृत करने का निर्णय लिया। नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना मंत्रि-परिषद ने जिला सीहोर

विश्वरत्न सूरीश्वरजी का महामांगलिक भायंदर में गुरुवार को

चित्र
आधि व्यादि को दूर करता हैं महामांगलिक दीपक जैन भायंदर :-  धर्मनगरी के नाम से प्रख्यात भायंदर शहर मे महामंगलकारी मांगलिक का आयोजन गुरुवार 30 जून को किया गया हैं। भायंदर(वेस्ट) के अग्रवाल ग्राउंड में महामांगलिक आद्य प्रणेता तीर्थोद्धारक, जीरावला तीर्थ मार्गदर्शक, मालवभूषण परम पूज्य आचार्य देव श्री नवरत्नसागर सूरीश्वरजी म.सा के शिष्य गुरु नवरत्न कृपाप्राप्त, युवाहृदय सम्राट, इतिहास सर्जक, सूरिमंत्र आराधक परम पूज्य आचार्य  श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी म.सा.के मुखारबिंद से मांगलिक होगा। ज्ञात हो पावन पवित्र करने वाली यह मांगलिक आध्यात्मिक उर्जा से प्रभावित करने वाली रोग-शोक-भय पिड़ा को हरने वाली, जीवन को उत्साहित करने वाली महान चमत्कारी व महा प्रभावशाली हैं।महामांगलिक का लाईव प्रसारण पारस चैनल पर दोपहर 12 बजे से होगा।लाभार्थी परिवार मातुश्री कचंनबेन नथमलजी कोठारी परिवार, कोसेलाव / भायंदर हैं। इस अवसर पर जिनशासन के प्रख्यात 36 से अधिक संगीतरत्नों द्वारा सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। पूज्य गुरुदेवश्री का चातुर्मास प्रवेश दि. 9 जुलाई 2022, शनिवार को श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ श्वे. मू.पू. जैन संघ