भाजपा में छोटे बड़े सभी को अवसर मिलता हैं :- किशोर शर्मा

पार्टी में गुटबाजी खत्म करने का प्रयास

रवि व्यास ने किया पार्टी निर्णय का स्वागत

 


भायंदर :- मीरा-भायंदर भाजपा में पिछले दो साल से चल रही गुटबाजी में पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता भारी पड़ गए हैं। उनके समर्थक किशोर शर्मा नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। मेहता गुट ने इसे जीत के रूप में लिया है। भारी बरसात में उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। पार्टी के निर्णय का पुराने जिलाध्यक्ष रवि व्यास ने स्वागत किया है। कभी मीरा-भायंदर भाजपा पर नरेंद्र मेहता का एकाधिकार था, लेकिन वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में गीता जैन से परास्त होने के बाद उनकी पकड़ पार्टी पर थोड़ी ढीली पड़ गई। उसके बाद 2021 में पार्टी में उनके विरोधी गुट के नगरसेवक एड. रवि व्यास को जिला अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद संगठन पर व्यास गुट का दबदबा हो गया। हालांकि सत्ता की कमान मेहता के हाथ में ही रही।

मेहता गुट ने व्यास को कभी जिलाध्यक्ष स्वीकार नहीं किया। तब से दोनों के बीच शह- मात का खेल जारी था। किशोर शर्मा पुराने भाजपाई हैं। हालांकि मौजूदा समय में वे ज्यादा करने के लिए पार्टी ने किसी पुराने भाजपाई पर लाइमलाइट में नहीं थे, इसलिए लोगों के लिए दांव लगाना बेहतर समझा। मीरा-भायंदर में भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाने से पुराने भाजपाइयों में खुशी है। जिलाध्यक्ष शर्मा पार्टी में विभिन्न पदों पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं।शर्मा को आगे कर मेहता ने एक तीर से दो शिकार किए किए हैं। एक तो विरोधी भी निपट गए, दूसरे वे पुराने युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं और पुराने  भाजपाई को मौका मिला है, जिससे उनके और पार्टी के प्रति लोगों की सहानुभूति मिल रही है।

पहली बार मिला उत्तर भारतीय जिलाध्यक्ष

किशोर शर्मा मूलतः प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इससे पहले मराठी और राजस्थानी समाज से अध्यक्ष रहे हैं। शर्मा 1987 से भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत युवा मोर्चा वार्ड अध्यक्ष से की थी। वे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, प्रवक्ता जैसे कई पदों पर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि उनके जैसे साधारण कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि भाजपा में छोटे-बड़े सबको अवसर मिलता है।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम