मुंबई महानगर मे श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद का गठन

संस्था को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे :- ज्यश्रीदेवी हुकमोनी


मुंबई - (ब्रजेश  बोहरा ) :-
शासनाधिपती प्रभु महावीर एवं दादा गुरुदेव की कृपा से तथा परिषद् के प्रेरणा पुंज पुण्य सम्राट के दिव्य आशीर्वाद से परम पूज्य गच्छाधिपति,आचार्य श्री नित्यसेन सूरिश्वरजी म. सा. एवं प पू साध्वीजी अविचलदृष्टा श्रीजी के आशीर्वाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमाबेन गाँधीमुथा एवं दक्षिण प्रांतीय अध्यक्षा जया वाणीगोता के मार्गदर्शन में दक्षिण प्रांतीय महामंत्री लीला महावीरजी गांधीमुथा द्वारा  मुंबई मे अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन  महिला परिषद की शाखा का शुभारंभ  70 सदस्यों के साथ हुआ हैं। इसका उद्देश्य धर्म व सामाजिक कार्य करना है।

।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गुरुदेव के मांगलिक के बाद मार्गदर्शन दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों में अध्यक्षा  जयश्रीदेवी वेलजी हुक्मोनी, उपाध्यक्षा सवितादेवी महेंद्रजी वोरा,सचिव रेखादेवी दिलीपजी हुक्मोनी,  कोषाध्यक्ष चंचनदेवी किशोरजी हुक्मोनी, सहसचिव सुशीलादेवी रमेशजी हुक्मोनी  सहकोषाध्यक्ष रतनीदेवी बाबुलालजी जोटा को मनोनीत किया गया।किया गया। 

सभी नवनिर्वाचित  पदाधिकारियों को अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् परिवार की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम