कन्यादान आखिर क्यों?विषय पर चर्चा

तेरापंथ कन्या मंडल का कार्यक्रम


मदुरै :-
स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ कन्या मंडल के तत्वाधान में कन्यादान आखिर क्यों? संवेदनशील विषय पर चर्चा रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत संकल्प गीत- जागो जागो कन्याओं की गीतिका से किया गया। मदुरई तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष लता कोठरी ने सभी का स्वागत किया। कन्याओं ने कन्यादान के इतिहास, अन्य धर्मों में कन्यादान रस्म है या नहीं,कन्यादान शब्द से जुड़े असमानता, भेद भाव ऐसे विषय पर अपने विचार प्रेषित किए।

इंडियन कांस्टीट्यूशन और हिंदू मैरिज एक्ट के बारे मैं भी जानकारी दी। परंपरावादियों और सुधारवादियों के बीच जो तर्क चल रहा हैं उस पर भी प्रकाश डाला। संगरक्षिका  चंद्रकांता  कोठारी, कोषाध्यक्ष नयना पारख, बबिता लोढ़ा , मधु पारख, सपना आंचलिया, रतनलाल लोढा , सभा मंत्री अभिनंदन बागरेचा आदि ने भी अपने विचार रखे। अंत में पैनल के मुख्य वक्ता श्री सुमतिनाथ जैन संघ के ट्रस्टी भवरलाल बालड़, श्री जैन दिगंबर समाज से शैलेंद्र बागरा, तेयूप के मंत्री राजकुमार नहाटा, पूर्व अध्यक्ष संदीप बोकडिया, बीजेएस के भरत कुमार रांका, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अशोक जीरावला, तेरापंथ ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश कोठारी और सेजल कोठारी ने भी बहुत ही अच्छे तरीके से विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। 

मुख्य वक्ता भवरलाल बालड़ ने अपने वक्तव्य में बहुत ही शानदार उदाहरण देकर समझाया,अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंत्री सुनीता कोठारी ने किया। कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष अमृतलाल चोपड़ा भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का कुशल संचालन कन्या मंडल प्रभारी दीपिका  फुलफगर ने किया।

प्रेषक: अशोक जीरावला

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम