महिलाओं को प्रेरणा के लिए लायन एकता गुप्ता को इंटरनेशनल इंस्पिरेशनल वुमन अवार्ड

 जीआईएसआर फाउंडेशन ने किया सम्मानित


मुंबई :-
महानगर की अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों से जुड़ी समाजसेवी लायन एकता गुप्ता को इंटरनेशनल इंस्पिरेशनल वुमन अवार्ड 2024 (अंतर्राष्ट्रीय प्रेरणादायक महिला पुरस्कार 2023) से सम्मानित किया गया हैं।ज्ञात हो लायन एकता गुप्ता पेशे से वकील और वित्तीय सलाहकार हैं।

नोएडा में आयोजित भव्य समारोह में यह पुरस्कार उन्हें चौथे इंटरनेशनल इंस्पिरेशनल वूमेन अवार्ड 2024 के तहत जीआईएसआर फाउंडेशन की और से हिताची वंतरा के निदेशक दीपक सार ने प्रदान किया।फाउंडेशन विभिन्न आयामों और भौगोलिक सीमाओं में असाधारण महिलाओं की प्रतिबद्धता, साहस और आत्मविश्वास का जश्न मनाता है। इसका उद्देश्य वर्तमान और भविष्य में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को प्रेरित करना है।इसका मानना है कि एक सशक्त महिला माप से परे शक्तिशाली, वर्णन से परे सुंदर, और कई अन्य लोगों को प्रेरित करते हुए दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में सक्षम है।

पुरस्कार के लिए आभार मानते हुए एकता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का योगदान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है, और उनकी स्थिति समाज में बदल रही है। आज की महिलाएं प्रतिष्ठित कर्मचारियों, नेताओं, वैज्ञानिकों, कला और साहित्य के क्षेत्र में मशहूर व्यक्तित्व, खेल के क्षेत्र में उभरती हुई खिलाड़ियों और इंटरनेट और वीडियो गेमिंग जगत में मुख्य निर्माताओं के रूप में दिखाई देती हैं, तथा किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।


उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं संघर्षशील हैं और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ रही हैं। महिला शिक्षा में भी बड़ा सुधार हुआ है और अब वे उच्च शिक्षा और पेशेवर शिक्षा में भी अच्छी तरह से शामिल होकर आगे बढ़ रही हैं। आजकल के समय में महिलाएं विभिन्न कैरियर के क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रही हैं और अपने परिवार और समाज को समर्पित हैं। हालांकि, यह बात भी सत्य है कि आज भी समाज में महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे कि समाजिक-सांस्कृतिक प्रतिष्ठा की कमी, भेदभाव, हिंसा और छेड़छाड़ परिवारिक दबाव, सामाजिक स्थिति में असमानता और पेशेवर स्थानों पर स्त्रियों की संख्या की कमी जैसी समस्याएं महिलाओं के लिए अभी भी मौजूद हैं।

वे कहती हैं आज की महिलाएं इन सभी चुनौतियों का सामना करती हुई अपने अधिकारों की मांग कर रही हैं। वे समाज में स्थान बनाने, समानता और न्याय की मांग करने, महिला सशक्तिकरण की अभियानों में सक्रियता दिखा रही हैं। संघर्ष के दौरान वे अपनी आवाज़ बुलंद कर रही हैं और बदलाव के लिए एकजुट हो रही हैं।समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता और समर्पण बढ़ रहा है। आज की महिलाएं नेतृत्व, व्यापार, शिक्षा, विज्ञान, स्वास्थ्य और कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।इसके अलावा, महिलाओं को आजकल डिजिटल और तकनीकी दुनिया में भी महत्वपूर्ण योगदान हैं।

उन्हें पुरस्कार दिए जाने पर विधायक गीता जैन,युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन,महासचिव लायन अतुल गोयल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी हैं।

परिचय :- लायन एकता गुप्ता समाजसेवी होने के साथ मेरेथॉनरनर भी हैं।वे कई मेरेथॉन की एम्बेसडर रही हैं, और स्वास्थ्य के प्रति भी लोगों में जागरूकता फैलाती हैं।वे 2016 - 17 में लायंस क्लब ऑफ हेरिटेज गेलेक्सि की अध्यक्ष के अलावा लायन डिस्ट्रिक्ट 3231 A3 की झोन चेयरपर्सन रही हैं।वे लॉकडाउन टेल्स किताब की सह लेखिका हैं, जिसका प्रकाशन अमेज़ॉन ने किया हैं।इसके अलावा वे अनेक संगठनों से जुड़ी हैं और महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाना चाहती हैं।इस कार्य मे उन्हें अपने जीवन साथी सीए अंकुश गुप्ता का साथ और सहयोग मिल रहा हैं।








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम