प्रियदर्शनाजी म. सा. का समाधिपूर्वक संथारा व्रत पूर्णाहुति

शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार


पुना :-
ध्यानसाधिका, सजग संथारा आराधीका डॉ.पूज्य श्री प्रियदर्शनाजी म. सा. का समाधिपूर्वक ६८ दिन तक संलेखना व्रत चल रहा था जिसकी आज 22 मई गुरुवार दोपहर 3.45 बजे उत्कृष्ट परिणाम के साथ संथारा व्रत की पूर्णाहुति हूई।साध्वीजी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 9 बजे होगा।

विशाल साध्वी मंडल के उपस्थिती  मे, कोथरूड संघ, मयूर कॉलनी की अथक सेवा भाव से सतत तप जप के जयघोष मे उत्कृष्ट भावो के साथ  पूर्णाहुति हूई हे। ऐसी ऊच्च आत्मा का म्रृत्यु महोत्सव- अपूर्व रहा।संघ ने सभी से 11 नवकार मंत्र का जाप करने की अपील की है।आप दर्शन आज रात को १० बजे तक और कल सूबह ६ बजे से कर सकते हैं।पुरुषो के लिए सफेद ड्रेस और महिलाओ के लिए लाल चुंदडी हैं।

पालखी स्थल :- कोथरुड श्री संघ,श्री वर्धमान सांस्कृतिक प्रतिष्ठान,मयूर कॉलनी, कोथरूड ,पूना 411038

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप