साध्वी डॉ अमृतरसाश्रीजी का चातुर्मास जावरा में
4 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश
मोहनखेड़ा तीर्थ (मध्यप्रदेश) :- युगप्रभावकाचार्य श्री विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर, गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरिश्वर जी म.सा. व आचार्य श्री विजय जयरत्न सुरिश्वरजी म. सा. की आज्ञानुवर्तिनी परम पूज्य साध्वी भुवन प्रभाश्रीजी महाराज साहब की सुशिष्या डॉ. अमृतरसा श्रीजी आदि ठाणा 3 का चातुर्मास मध्यप्रदेश के जावरा नगर में हो रहा हैं।
चातुर्मास प्रवेश मुहुर्त लेने जावरा श्रीसंघ अध्यक्ष अजित चत्तर के नेतृत्व मे परिषद अध्यक्ष सुमित दसेड़ा,सलाहकार नगीन सकलेचा,महासचिव अशोक नवलखा, कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन पारस सकलेचा,अशोक कटारिया,ज्ञानचंद चत्तर, पीयूष मुणत आदि की उपस्थिति में साध्वीजी ने जावरा में चातुर्मास प्रवेश हेतु 4 जुलाई का मुहुर्त श्रीसंघ को प्रदान किया।यह जानकारी मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें