ठाणे जिले की सर्वांगीण प्रगति और सामाजिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध -एकनाथ शिंदे
राज्य की प्रगति का संकल्प
ठाणे :- महाराष्ट्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण उत्साह के स] ठाणे जिले की सर्वांगीण प्रगति और सामाजिक विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार प्रतिबद्ध है। आज महाराष्ट्र दिवस पर हम फिर से राज्य की प्रगति, विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए संकल्प लेते हैं। यह बात उपमुख्यमंत्री और ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने कही।
महाराष्ट्र राज्य के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर ठाणे जिले में मुख्य सरकारी ध्वजारोहण समारोह पुलिस खेल संकुल, साकेत मैदान, ठाणे में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सांसद नरेश म्हस्के, विधायक निरंजन डावखरे, जिला कलेक्टर अशोक शिंगारे, ठाणे महानगरपालिका आयुक्त सौरभ राव, ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने भाषण में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की स्थापना के लिए कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस भी है और महाराष्ट्र की प्रगति में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने कहा कि ठाणे जिले के विकास के लिए 80 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इससे ठाणे जिला देश का एक आदर्श जिला बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ठाणे जिले के चौफेर विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
ध्वजारोहण के बाद शिंदे ने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, तेज प्रतिसाद रुग्णवाहिकाओं का लोकार्पण भी उपमुख्यमंत्री के हाथों किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न पथकों ने संचालन के माध्यम से मान्यवरों को मानवंदना दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुलता धनके ने किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें