नागदा ग्राम पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

ग्रामीणों को हर मदद का आश्वासन


नागदा:-
आज भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं उनकी टीम द्वारा नागदा तहसील की ग्राम पंचायत टकरावदा एवं नायन का दौरा किया गया जहां ग्रामीण जनों की समस्या सुनी गई एवं उनसे कहा गया कि आप अपनी शिकायत संगठन के शिकायत पत्र पर दें ताकि आपकी समस्या का निदान संगठन के द्वारा करवाया जा सके।

राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव ने दोनों ग्राम पंचायत में लोगों को उनके मुलभुत अधिकारों के बारे में बताया  संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा ने ग्रामीण जनों को उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाया और कहा कि ग्राम क्षेत्रों मे साफ सफाई आपका मुलभुत अधिकार है,आप सरपंच या सचिव से बोलकर अपने ग्राम क्षेत्रों कि सफाई करवा सकते है।यादव ने कहा कि अगर उनके द्वारा मना किया जाता है तो आप हमारे संगठन के पदाधिकारीयों से संपर्क करें हम आपकी समस्या का निराकरण करवाएंगे।उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पवार ने कहा कि हम सभी की समस्याओं का समाधान निशुल्क करते हैं हमारे संगठन का नारा है जब कोई न सुने तो हमें चुने।

 संगठन के कार्यकारिणी सदस्य मनीष गुप्ता द्वारा शिकायत पत्र की कॉपी ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई गई एवं नायन ग्राम पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन लाल मकवाना एवं टकरावदा ग्राम पंचायत अध्यक्ष आयुष नागर को बताया कि दो दिनों के अंदर आप ग्रामीणों की समस्या शिकायत पत्र के माध्यम से संगठन को दें। ग्राम पंचायत के दौरे के दौरान  नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन,उज्जैन जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन,, नायन ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह नरुका आदि उपस्थित थे।संगठन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप