सेवा कार्यों में सक्रिय जैन सोशल ग्रुप नागदा

1993 में हुई थी स्थापना 

जीवनलाल जैन


नागदा :-
देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक ऐसी सामाजिक, जीवदया आदि कार्यों में सक्रिय संगठन जैन सोशल ग्रुप नागदा की स्थापना 1993 में की गई थी।इसके राजेंद्र कांठेड़ संस्थापक अध्यक्ष थे।

आज ग्रुप जीवदया एवं मानव सेवा करते हुए संपूर्ण नागदा नगर की एक विशिष्ट पहचान बन चुका है।एस एम सिसौदिया,  सुभाष बाफना, कमल जैन, दिलिप कांठेड़, निलेश चौधरी, मुकेश धोका, श्रेणिक बम, सुरेन्द्र कांकरिया, संजय मुरडिया, शरद जैन,मनीष चपलोत आदि ऊर्जावान नेतृत्व ने  ग्रुप को रीजन एवं फेडरेशन में गौरवांवित किया है। 111 सदस्यों से यह शुरू हुआ था,और आज वर्तमान अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंम के नेतृत्व में सर्वाधिक सदस्य संख्या बनाने का रिकार्ड बन चुका है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपना शपथग्रहण होने के साथ ही मरणोपरांत नेत्र एवं देह दान की घोषणा करने वाले प्रथम अध्यक्ष बन गए है।

हाल ही में इनके यशस्वी नेत्रत्व में नागदा नगर में पहली बार पांच दिवसीय श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का सफल आयोजन किया गया था।बच्चों को धर्म से जोडना बंम का ध्येय  है।बाल चल समारोह इनकी एक विशिष्ट पहचान बन गया है। इनकी टीम के सहयोग से जल्द ही एक बाल संघ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जैन सोशल ग्रुप के समस्त अध्यक्षों द्वारा अपने अपने कार्य काल में कई अनुमोदनीय कार्य किए हैं। लोगो की अपेक्षा है कि ग्रुप अपने कार्यकाल में समस्त जैन समाज का नाम ऊंचा करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप