लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. माधुरी कानिटकर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति

कानिटकर को 22 वर्षों का शिक्षण और शोध का अनुभव है

मुंबई :- लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. माधुरी राजीव कानिटकर को स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नासिक का कुलपति नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भगत सिंह कोश्यारी ने की हैं. कानिटकर वर्तमान में नई दिल्ली में डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस (DCDIS) (मेडिकल) के रूप में कार्यरत हैं।

कानिटकर का जन्म 15 अक्टूबर 1960 में हुआ.उन्होंने पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की प्रथम क्रमांक में डिग्री हासिल की और बाल रोग में एमडी हैं। उन्होंने 2017 से 2019 तक सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज के डीन के रूप में कार्य किया।उन्हें कुल 22 वर्षों का शिक्षण और शोध का अनुभव है तथा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा 2008 में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया था।

यह पद वाइस चांसलर डॉ. दिलीप म्हैसेकर का कार्यकाल 10 फरवरी, 2021 को समाप्त होने के कारण रिक्त था। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ नितिन कर्मलकर को यंहा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।कोशियारी ने कुलपति की नियुक्ति के लिए उड़ीसा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश कल्पेश झवेरी की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया था।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के महानिदेशक  डॉ. रणदीप गुलेरिया,राज्य के चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग के सचिव सौरभ विजय इस समिति के सदस्य थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम