नैना पारख पुन: तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा

 मुनि अर्हत कुमार ने दिया आशीर्वाद

मदुरै -
स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल की हुई बैठक में नैना पारख को पुनःह मंडल का अध्यक्षा चुनी गई।इसके पहले उनके नेतृत्व में 2 साल के कार्यकाल में हुए  कार्यों की जानकारी दी

चुनाव अधिकारी श्रीमती चंद्रकांता कोठारी ने चुनाव प्रणाली शुरू की जिसके बाद सभी बहनों ने  सर्वसम्मति से नैना पारख को पुन: 2 साल के लिए अध्यक्ष चुना व एक साथ ॐ अर्हम से स्वागत किया। 

नवनिर्वाचित अध्यक्षा व  महिला मंडल की सभी बहनों ने  चातुर्मास हेतु बिराजमान मुनि श्री अर्हत कुमार आदि ठाणा 3 के श्री वंदन कर दर्शन कर मंगल पाठ सुना व उनसे मंगल आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर गुरुदेव ने कहा की इस वर्ष चातुर्मास काल में  दैनिक प्रवचन 9 से 10 बजे तक , एवं जप , तप, आदि धर्म आराधना कर पूर्ण लाभ लेवे। 

तेरापंथ सभा अध्यक्ष जयंतीलाल जीरावला,ओमप्रकाश कोठारी, उपासक नेनमल कोठारी, मीडिया प्रभारी अशोक जीरावला, प्रभा नाहटा, आदि ने अपने विचार व्यक्त कर बधाई व कार्यकाल में खुब संघ प्रभावना हो ऐसी मंगल कामना की। कोषाध्यक्ष सपना गोलछा ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। आभार उपाध्यक्ष रेखा दुगड़ ने व्यक्त किया। पारख ने निर्वाचन के लिए सभी का आभार माना।

 अशोक कुमार जीरावला 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम