देश को आत्मनिर्भर बनाने हर व्यक्ति योगदान दे :- राज्यपाल

मुंबई रत्न पुरस्कार प्रदान

रतन टाटा, आदी गोदरेज, आयुक्त इक्बाल सिंह चहल, निरंजन हिरानंदानी, उज्वल निकम, अनूप जलोटा,उदित नारायण, मंजू लोढा सन्मानित



मुंबई :-
उद्योजक
, कलाकार, वकील, चिकित्सा ऐसे हर क्षेत्र से लोग अपने तरह से समाज के लिए योगदान देते रहते है।मात्र सभी को स्वास्थ सेवा व शिक्षा उपलब्ध कराकर व गरिबी हटाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने सभी को ज्यादा से ज्यादा योगदान देना चाहिए।


उपरोक्त विचार राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने राज

भवन में विविध क्षेत्रों के 31 लोगों को 'मुंबई रत्न' पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किए।कार्यक्रम का आयोजन फिल्म्स टुडे, नाना नानी फाउंडेशन व एनार समूह द्वारा किया गया था।


इस अवसर पर राज्यपाल ने गोदरेज समूह के अध्यक्ष आदी गोदरेज, महानगर पालिका आयुक्त इक्बाल सिंह चहल,भवन निर्माता रंजन हिरानंदानी, वकील उज्ज्वल निकम,इंडियन एक्स्प्रेस समूह के अनंत गोयनका,चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ गौतम भन्साली, मंजू लोढा, पार्श्वगायक उदित नारायण, भजन सम्राट अनुप जलोटा, युनियन बँके के अध्यक्ष राजकिरण राय, डॉ शोमा घोष, आशिष चौहान आदि को सन्मानित किया गया। टाटा समूह के मानद अध्यक्ष रतन टाटा व वेदांत समूह के  अनिल अगरवाल कार्यक्रम में उपस्थित नही रह सके.


मेहमानों का स्वागत फिल्म्स टुडे के अध्यक्ष श्याम सिंघानिया व राजेश श्रीवास्तव ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम