हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए राष्ट्रव्यापी 24/7 हेल्पलाइन सेवा

  नई हेल्पलाइन सेवा का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए शिकायत और परामर्श सेवाओं की एकीकृत श्रृंखला की सुविधा प्रदान करना है

नई दिल्ली :-  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रीश्रीमती स्मृति जुबिन इरानी 27 जुलाई,2021 दिन मंगलवार को हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए 24/7 हेल्पलाइन नंबर का शुभारम्भ करेंगी हेल्पलाइन का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को चौबीसों घंटे आपातकालीन और गैर   आपातकालीन शिकायतों और परामर्श सेवाएं प्रदान करना है।

इस सेवा का पुलिसअस्पतालोंजिला विधिक सेवा प्राधिकरणमनोवैज्ञानिक सेवाओं जैसे उपयुक्त प्राधिकारियों से जोड़कर और एक ही नंबर के माध्यम से देश भर में महिलाओं से संबंधित सरकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करने का लक्ष्य है.यह हेल्पलाइन सेवा महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा शुरू की गई कई पहलों के अनुरूप है. नई हेल्पलाइन का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए एक ही छत के नीचे सेवाओं की एकीकृत श्रेणी की सुविधा प्रदान करना है जैसे पुलिस से मददमनो सामाजिक परामर्श और अन्य सेवाओं के साथ वन स्टॉप सेंटर तक पहुंच बनाना शामिल है. महिलाओं के खिलाफ हिंसा से संबंधित मुद्दों पर मदद की सुविधा के लिए हेल्पलाइन सेवा चौबीसों घंटे काम करेगी. यह हेल्पलाइन सेवा प्रशिक्षित विशेषज्ञों की एक टीम के साथ काम करेगा।

नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग के परिसर से संचालित होने वाली इस हेल्पलाइन पर 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की कोई भी लड़की या महिला फोन करके सहायता प्राप्त कर सकती है। राष्ट्रीय महिला आयोग-एनसीडब्ल्यू अपने वैधानिक शासनादेश के तहत देश भर से हिंसा/महिला अधिकारों से वंचित होने की विभिन्न श्रेणियों के तहत शिकायतों को देख रहा है। 

ये शिकायतें लिखित या ऑनलाइन तरीके से आयोग की वेबसाइट www.ncw.nic.in. के माध्यम से प्राप्त होती हैं।आयोग शिकायतों का उपयुक्त निवारण सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को पर्याप्त और शीघ्र राहत प्रदान करने में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शिकायतों पर कार्रवाई करता है.   शिकायत मंच को मजबूत करने और इसका विस्तार करने के लिए आयोग ने इस डिजिटल हेल्पलाइन सेवा को शुरू करने की पहल की है.इस हेल्पलाइन सेवा को डिजिटल इंडिया 

कॉर्पोरेशनइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से विकसित किया गया है.हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी द्वारा आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मामहिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव इंदेवर पांडेय और डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

अभिषेक सिंह की उपस्थिति में किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम