दूसरों के प्रति नि:स्वार्थ सेवा का भाव रखना कामयाबी का मूलमंत्र : - चारित्ररत्न विजय

 राशन सामग्री  वितरण का कार्यक्रम

पाटण :-  त्रिस्तुतिक जैन उपाश्रय में पुण्यसम्राट युगप्रभावक गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज की पावन निश्रा में त्रिस्तुतिक जैन संघ पाटण की ओर राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुनिराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि सेवा मानव की ऐसी सर्वोत्तम भावना है, जो मानव को सच्चा मानव बनाती है। मानवता के प्रति प्रेम को किसी देश, जाति या धर्म की संकुचित परिधि में नहीं बांधा जा सकता। जिस व्यक्ति के मन में ममता, करुणा की भावना हो, वह अपना समस्त जीवन मानव सेवा में अर्पित कर देता है। ठीक इसी भाव से  सबको अपना जीवन समाज हित में आगे बढ़ाना चाहिए। । सेवा भाव अतुलनीय संपदा है जिसे लगातार सचित करना  सभी की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। दूसरों के प्रति नि:स्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कामयाबी का मूलमंत्र है। नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा से किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव निहित रखना चाहिए, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होते हुए कामयाबी के मार्ग पर अग्रसर हो सकें। मुनिराज श्री ने बताया कि सेवाभाव हमारे लिए आत्मसंतोष का वाहक ही नहीं बनता बल्कि संपर्क में आने वाले लोगों के बीच भी अच्छाई के संदेश को स्वत: उजागर करते हुए समाज को नई दिशा व दशा देने का काम करता है। जैसे गुलाब को उपदेश देने की जरूरत नहीं होती, वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है। उसकी खुशबू ही उसका संदेश है। दूसरों के प्रति नि:स्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कामयाबी का मूलमंत्र है।

धर्मसभा में मुनिराज श्री निपुण रत्न विजय जी महाराज ने पुजारी एवं सफाई कर्मचारियों को परमात्मा की पुजा की महिमा ओर जिनालय की शुद्धि रखने के बारे में समझाया। उन्होंने पुजारी ओर कर्मचारियों ने जिनालय में किसी प्रकार की आशातना नहीं होने देंगे के नियम दिए।

राशन सामग्री का संपूर्ण लाभ थीरपुर तीर्थ निवासी दोशी छोटालाल हठीचंदभाई परिवार अहमदाबाद की ओर से लिया गया, सामग्री को पाटण के 110 से अधिक जिनालय के पुजारी ओर सफाई कर्मचारी एवं 45 से अधिक उपाश्रय के सफाई कर्मचारी ओर मध्यम वर्गीय परिवारों को 600 रु तक की कीट का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर बनासकांठा लोकसभा के सांसद परबतभाई पटेल, गुजरात भाजपा उपाध्यक्ष नंदाजी ठाकोर, गांधीनगर जिला प्रभारी मोहनभाई पटेल, जिला पंचायत विपक्ष नेता अश्विनभाई पटेल, नगर पालिका के मुख्याधिकारी पांचाभाई माली,पुर्व पालिका अध्यक्ष देवजीभाई परमार,सिध्धपुर पी आई चिरागभाई गोसाईं, एवं लाभार्थी परिवार के वसंतभाई दोशी सहित अनेक राजकीय सामाजिक एवं धार्मिक अग्रणी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शहर पुर्व उपप्रमुख संजय मोदी ने किया ओर आयोजन को सफल बनाने में रंगबेरंगी फर्म के स्टाफ शैलेश पटेल सहित अन्य कर्मचारी एवं गुरु सेवक शुभम राजपुत (पीन्टु)का विशेष योगदान रहा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम