तुम दवाई पर नहीं, डॉक्टर पर विश्वास करते हो :- सुधासागरजी

हमारा ज्ञान बहुत छोटा है

तालाबगांव :- शास्त्रों में जो लिखा है, वही सत्य है, क्योंकि हमारा ज्ञान बहुत छोटा है। हम सब-कुछ जान नहीं सकते, जानने लग जाएं तो दिमाग गरम हो जाएगा। 

उपरोक्त विचार मुनि पुगंव सुधासागरजी महाराज ने बूंदी नगर की सीमा पर तालाबगांव स्कूल परिसर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।उन्हाेंने कहा कि हमारी श्रद्धा शास्त्रों पर नहीं है, हमारी श्रद्धा उनके प्रति है, जिन्होंने इन ग्रंथों में लिखी। आपको महाराज के वचनों पर, नहीं महाराज पर विश्वास है। तुम दवाई पर नहीं, डॉक्टर पर विश्वास करते हो। यह मानव स्वभाव है। 

इससे पहले तालाबगांव परिसर में सिलोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष टीकम जैन, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, सभापति मधु नुवाल, नरेंद्र जैन, सुनील जैन, अशोक जैन, खटखड़ चमलेश्वर तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कासलीवाल और श्रद्धालुओ ने मुनि संघ की अगवानी की।

आज सिलोदय तीर्थ में भव्य प्रवेश :-

भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय मुख्य पत्र तीर्थ वंदना के सहसंपादक विजय जैन धुर्रा ने समारोह का संचालन करते हुए कहा कि बूंदी जिले की पहचान बनने जा रहे सिलोदय तीर्थ पर गुरुवार को मुनि पुगंव सुधासागरजी महाराज ससंघ का भव्य प्रवेश होगा। गुरुदेव तीन वर्ष बाद सिलोदय तीर्थ में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दाैरान कई क्षेत्रों से समाजबंधु उनके दर्शनार्थ आएंगे।

अभिषेक जैन लुहाडीया / रामगंजमंडी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम