अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ ने एम्फिबियन ब्रिगेड का दौरा किया

 नई दिल्ली :-अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ (सीआईएनसीएएन) लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने दिनांक 06 जुलाई, 2021 को बर्चगंज मिलिट्री स्टेशन पर एम्फिबियन ब्रिगेड का दौरा किया। उन्होंने जंगल सर्वाइवल स्कूल में अभियानों की समीक्षा की और वेव जेनरेशन ट्रेनिंग फैसिलिटी में लैंडिंग शिप रैंप सिम्युलेटर के माध्यम से एएलएस के संचालन समेत विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया। सैनिकों को संबोधित करते हुए अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ ने सैन्य अभियानों के दृष्टिकोण से हर समय तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मियों को कोविड-19 सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन करने की सलाह भी दी। 

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने योग्य सैन्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम