साध्वी श्री निधानरत्ना श्रीजी का निधन

8 वर्ष का दीक्षा पर्याय  


बड़ोदा :-
श्री आत्म वल्लभ समुन्द्र इंद्रदिन्न रत्नाकर सुरीजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति श्रुत भास्कर आचार्य श्री धर्म धुरंधर सूरीश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी वयोवृद्ध साध्वी श्री निधानरत्ना श्रीजी म.सा का बड़ौदा में निधन गया. वे 84 वर्ष की थी और उनका दीक्षा पर्याय 8 वर्ष का था.वे मुनि विश्वेंद्र विजयजी म.सा.व साध्वी श्री प्रशमरत्ना श्री जी म.सा. की सांसारिक माता थी.अपने जीवन में उन्होंने नवपद ओली,वर्धमान तप की 13 ओली, वीशस्थानक, अक्षयनिधि आदि तप किये थे.   

साध्वी निधानरत्ना श्रीजी का जन्म मागशीर्ष सुदी 1 दीक्षा भूमि के रूप में प्रख्यात छाणी, वडोदरा (गुजरात) में    ठाकोरलाल जी श्रीमती सुनंदा बहन के घर हुआ था. वे साध्वी श्री नयप्रज्ञा श्री जी म.सा की शिष्या थी.शुक्रवार को महामंत्र का स्मरण करते हुए उनका निधन गया.शांति  वल्लभ टाइम्स की भावपूर्ण श्रद्धांजलि .    




 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम