महावीर स्वामी जन्म कल्याणक पर उत्तराखंड कत्लखानें बंद रखने का आश्वासन

केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने लिया जैन संत का आशीर्वाद

टिहरी :- उत्तराखंड के टिहरी (गढ़वाल) में केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू एवं उत्तराखंड
के मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने श्री गुरुप्रेम के आजीवन चरणोपासक परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी(K.C.) म.सा., पन्यास प्रवर श्री कुलदर्शन विजयजी म.सा. एवं मुनिराज श्री कुलरक्षित विजयजी म.सा. आदि गुरुभगवंतो के आशीर्वाद प्राप्त किये।

दोनो नेताओं ने गुरुदेव के साथ विशेष चर्चा के दौरान समाज ,संघ एवं देश के विविध विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने देवभूमि की पवित्रता को बचाने एवं उसको बरकरार रखने हेतु संपूर्ण देवभूमि से मांसाहार एवं उत्तराखंड में कत्लखाने बंद करने हेतु मुख्यमंत्री से अपील की।

खेलमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए के.सी. म.सा. ने कहा कि आपके शासन में खेल-कूद के क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है और भारत आज विश्व के शीर्ष स्थानों में शामिल हुआ है,जो आनंद और गौरव की बात है.आगे भी काबिल खिलाड़ियों को स्थान मिले ऐसी विनंती उन्होंने चर्चा के दौरान की.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत जी ने महावीर जन्मोत्सव (25 अप्रेल , 21) के दिन संपूर्ण उत्तराखंड में मांसाहार की दुकाने एवं सभी कत्लखानों को बंद रखने का आश्वासन दिया.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम