साध्वी शीलपूर्णाश्रीजी अमदाबाद में निधन

50 वर्ष का दीक्षा पर्याय

अमदावाद :- परम पूज्य पन्यास श्री धर्मविजयजी महाराजा डहेलावाला समुदाय के परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती परम पूज्य साध्वी श्री शीलपूर्णाश्रीजी म.सा. उम्र (63)का शुक्रवार 16 अप्रेल को देव-गुरु-धर्म का स्मरण करते हुए अमदावाद स्थित कीर्तिधाम-चांदखेड़ा में समाधिपूर्वक निधन हो गया.

साध्वीजी मूल राजस्थान के मालवाड़ा गांव की थी.  उनका दीक्षा पर्याय 50 वर्ष का था.उनके पूरे  परिवार ने दीक्षा ली है जिसमें उनकी सांसारिक मां साध्वी श्री नीतिपूर्णाश्रीजी उनकी गुरु थी.उनके भाई म.सा. पन्यास श्री कीर्तिराजविजयजी म.सा. अने बेन म.सा. साध्वी श्री प्रसन्नप्रभाश्रीजी, सा.श्री पूर्णमालाश्रीजी अने सा.श्री शीलपूर्णाश्रीजी हैं.
चांदखेड़ा कीर्तिधाम तीर्थ विकास के लिए वे लंबे समय से मार्गदर्शन कर रही थी.अपने संयम जीवन के दौरान उन्होंने अनेक धर्म आराधना, साधना, तपस्या की व भरपूर ज्ञान अर्जित किया. अद्भुत चारित्र का पालन करने हेतू वे अनेको के लिए प्रेरणादायक थी व रहेगी. गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी म.सा. आचार्य श्री मोक्षरत्न सूरीश्वरजी म.सा.ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.
शांति वल्लभ टाइम्स  परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप