कोरोना काल में कच्छी भानुशाली समाज का सेवा कार्य प्रशंसनीय :- राज्यपाल


जेडल फाउंडेशन व कच्छी समाज का कार्यक्रम

मुंबई :-व्यापारिक उपक्रमों के माध्यम से धन जुटाकर वाडी-इमला का निर्माण करना कोई कठिन कार्य नहीं है।लेकिन भगवान की कृपा से मिली धन संपदा का उपयोग उपेक्षित समाज के लोगों के लिए निस्वार्थ तरीके से करना निश्चित ही श्रेष्ठ काम हैं। कोरोना काल में कच्छी भानुशाली समाज ने समाज के लिए किया काम निश्चित ही प्रशंसनीय हैं।

उपरोक्त विचार राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने राज भवन में महिलाओं के लिए कार्यरत जेडल फाउंडेशन व कच्छी भानुशाली समाज की और से आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। कोश्यारी ने इस अवसर पर 37 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्षा विजया चांद्रा,कच्छी भानुशाली सेवा समाज न्यासा के  अध्यक्ष नरेश सेठीया, वल्लभदास भद्रा, डोंबिवली कच्छी भानुशाली मित्र मंडल के ट्रस्टी छायाचित्रकार नवीन भानुशाली, अनिल भद्रा आदि मान्यवर उपस्थित थे। 


राज्यपाल ने कहा कि भारत  में संतों की लंबी परंपरा रही है और उनके मूल्यों ने भारतीय समाज को स्थायी बनाया है।उन्होंने कहा की समाज का ऋण मान्य करनेवाला कच्छी भानुशाली समाज वास्तविक भाग्यशाली समाज हैं।इस अवसर पर नरेश धनजी शेठिया,वल्लभदास लीलाधर भद्रा,दिनेश लक्ष्मीदास चंद्रा, नवीन भानुशाली,अरविंद चंदुलाल चंद्र,राजेश पुरुषोत्तम जोईसर,धरमशीभाई,नारायण लक्ष्मीदास मिठीया,जितेंद्र परशोत्तम गजरा,मंजी प्रेमजी गजरा,सतीश हरीश भद्रा,भरत रमेश माव,वीरेन हरिराम गजरा,अनिल शेठिया,अमित मंगलदास मांगे,अनिल भद्रामेहुल नारायण भानुशाली,जगदीश जोईसर,जितेंद्र शंकरलाल शेठिया,राधा परिण जोईशर,परिन नवीनचंद्र जोइशर,जितेश वालजी भानुशाली,उमेश पुरुषोत्तम भानुशाली,रावाजी नानजी दामा,विशाल दयाराम गोरी,जेठालाल नानजी भानुशाली,मंथन खिमजी गजरा,राजेश बाबूभाई भानुशाली, दर्शन चंदुलाल हेमानी, खुशालभाई गडा,अमर वल्लभदास गजरा, दर्शना दामले, मकरंद प्रभाकर प्रधान,धर्मेंद्र नवनीतलाल शाह,निवा सेजल विशाल गडा को राज्यपाल ने सम्मानित किया।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो