भायंदर लोकल फिर शुरू करे :-गीता भरत जैन
पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक से मिली विधायक
जीआरपी से व्यापारी परेशान
भायंदर :- मीरा-भायंदर की विधायक गीता भरत जैन ने रेलवे की विभिन्न समस्याओं को लेकर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कैंसल से मुलाकात की। उनके साथ मुलाकात में पश्चिम रेलवे के झेडआरयुसीसी के सदस्य शैलेश गोयल भी थे।
उन्होंने महाप्रबंधक से भायंदर स्टेशन से सुबह 11 बजकर 52 मिनट की भायंदर लोकल को जल्द शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा की शहर में डायमंड,सोने चांदी व व्यवसाय करनेवाले हजारों व्यापारी हैं जो रोज प्रवास करते हैं,इनके सामन की जांच करके जीआरपी (गवरमेंट रेलवे पुलिस)द्वारा परेशां किया जाता हैं।जिन यात्रियों के दोनों डोज हो गए हैं उन्हें टिकट भी दिया जाएं। (अभी दोनों डोज वाले यात्रियों को सिर्फ मासिक पास दिया जा रहा हैं। )भायंदर पश्चिम और पूर्व के सौंदर्यीकरण का काम जल्द पूरा हो। इसके अलावा अन्य समस्याओं पर भी उन्होंने चर्चा की।
जीआरपी जांच के संबंध में महाप्रबंधक को तत्काल कार्यवाई करनी चाहिए।बेग लेकर आने जानेवाले हर व्यक्ति की जांच करना समझ से परे हैं।

बहुत बढ़िया
जवाब देंहटाएं