वॉक विथ कमिश्नर " मुहिम की शुरुआत

 शहर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए

मनपा आयुक्त ढोले ने प्रभाग-१ में किया औचक दौरा

विनोद मिश्र / भाइंदर

मीरा भाइंदर महानगरपालिका सीमान्तर्गत रहने वाले नागरिकों द्वारा स्वच्छता, सड़क के गड्ढों, अवैध निर्माण, सड़कों पर बैठने वाले फेरीवाले, बरसात में जगह जगह जमा होने वाली पानी आदि की बार -बार की जाने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए मनपा आयुक्त दिलीप ढोले ने ३ सितंबर शुक्रवार से " वॉक विथ कमिश्नर " मुहिम की शुरुआत की है।

इस मुहिम के तहत आयुक्त ढोले ने शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे से प्रभाग -1 अंतर्गत भाइंदर पश्चिम के उत्तन मछली बाज़ार से मोर्वा, राई, मूर्धा के परिसरों की प्रत्यक्ष औचक दौरा की।
इस दौरे में उत्तन के मछली बाजार की साफ-सफाई पर समाधान व्यक्त किया। जहां -जहां पर पेड़ की लकड़ियां, डेब्रिज, मिट्टी के ढेर, नए निर्माण कार्य के स्थल पर गिरे बिल्डिंग सामग्री, रेती, ईंट के टुकड़े आदि को तुरंत हटा कर परिसर को स्वच्छ करने का निर्देश आयुक्त ढोले ने दिया। साथ ही उत्तन मछली बाज़ार से पाली रोड के परिसर में मैंग्रोज के पेड़ों पर फेंके गये कचरों को साफ करने, समुद्र किनारे से लगे परिसरों के साफ सफाई का निर्देश आयुक्त ने दिया।

पदपथ ( फुटपाथ) पर कई जगह गटर के ढक्कन गायब थे वहां ढक्कन लगाने, उद्यानों के सुरक्षा ग्रिल की मरम्मत करने, जहाँ सुरक्षा ग्रिल नही लगे हैं वहां नए ग्रिल लगाने का निर्देश भी सार्वजनिक निर्माण विभाग को दिया गया। सड़क के बीच के विभाजको पर लगे पौधों की छंटनी करने के आदेश भी आयुक्त ने दिए। इस दौरे में आयुक्त ने मोर्वा, मूर्धा, राई के तालाबों और उद्यानों का भी निरीक्षण किया। लॉक डाउन के दौरान बन्द उद्यानों के मुख्य गेट, सुरक्षा दीवार,की मरम्मत, तालाब का सौंदर्यीकरण शीघ्र कर कोविड नियमों का पालन करते हुए इन्हें नागरिकों के लिए खुला करने का निर्देश भी आयुक्त ढोले ने दिया।

मनपा द्वारा बनाये गए मार्केट में नही बैठ कर सड़को पर बैठने वाले फेरीवालों, पेड़ों पर लगे बैनर ,होर्डिंग, सड़को पर खड़ी लावारिस वाहनों, पतरो के शेड, टपरी आदि पर अतिक्रमण विभाग को कारवाई करने का निर्देश मनपा आयुक्त ढोले ने दिया।

आयुक्त के साथ दौरे में अतिरिक्त आयुक्त विजयकुमार म्हसाल, अतिरिक्त आयुक्त संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त (मुख्यालय) मारुती गायकवाड, उपायुक्त (सार्व. आरोग्य) अजित मुठे, उपायुक्त (वैद्यकीय आरोग्य) संजय शिंदे, प्रभारी उपायुक्त स्वप्नील सावंत, शहर अभियंता शिवाजी बारकुंड, कार्यकारी अभियंता दिपक खांबीत, जलापूर्ति विभाग अधिकारी सुरेश वाकोडे, अतिक्रमण विभागप्रमुख नरेंद्र चव्हाण, प्रभाग क्रमांक १ के प्रभाग अधिकारी तथा उद्यान अधिक्षक हंसराज मेश्राम, स्वच्छता अधिक्षक राजकुमार कांबले, जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार घरत व प्रभाग क्रमांक १ के कनिष्ठ अभियंता व कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो