राज्यपाल ने रामकृष्ण मिशन के कार्यों की सराहना की

रामकृष्ण मठ की मुलाकात ली राज्यपाल ने



मुंबई :-
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई के खार में स्थित रामकृष्ण आश्रम और मठ का दौरा किया। मंत्रोचार में राज्यपाल का स्वागत करने के बाद राज्यपाल ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की मूर्ति को नमन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने रामकृष्ण मिशन के कार्यों की सराहना करते हुए मिशन संचालित अस्पताल को अत्याधुनिक मशीनरी खरीदने के साथ-साथ मिशन के शैक्षणिक संस्थानों की समस्याओं को हल करने में मदद करने का आश्वासन दिया।इसके बाद राज्यपाल ने शारदा माता मंदिर का दौरा किया और उपस्थित साधुओं से बातचीत की,साथ ही सत्संग भजन सुना और नामजापत में भाग लिया।राज्यपाल का स्वागत करने के बाद मठ के अध्यक्ष स्वामी सत्यदेवानंद ने आश्रम और अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी दी.

कार्यक्रम में मठ के सहायक सचिव स्वामी अपरोक्षानंद, प्रबंधक स्वामी देवकांतानंद, स्वामी तन्नामनन्द, रामकृष्ण मिशन अस्पताल के डॉ.स्वामी दयामूर्त्यानंद और अन्य संत उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो