बोईसर में कनिष्ठ महाविद्यालय का शिलान्यास
लायंस क्लब का सक्रिय सहयोग
रेशमा रावल
बोईसर : - बोईसर के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान बोईसर एजुकेशन सोसाइटी के जूनियर कॉलेज के विस्तारित भवन का हाल ही में शिलान्यास संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुंबई और तारापुर लायंस क्लब के पदाधिकारियों और पंचकृशी में शेक्षणिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक से डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से लायंस क्लब और अन्य दानदाताओं के सहयोग से विज्ञान, वाणिज्य और कला विभाग में जूनियर कॉलेज के विस्तारित भवन का भूमि पूजन लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-ए3 के गवर्नर लायन डॉ.के. मुदस्सर, लायन डॉ. नयना मुदस्सर, बोईसर एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.नंदकुमार वर्तक और डॉ.लीना वर्तक ने सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष स्व.डॉ.स.दा. (दादा) वर्तक की 106वीं जयंती के दिन किया गया।
इस अवसर पर मुंबई लायंस क्लब मल्टीपल काउंसिल के चेयरमैन चंद्रशेखर घाग, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन हेमंत सेठिया, लायन अजय हवेलिया, बोईसर एजुकेशन सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत संखे, कोषाध्यक्ष अविनाश चुरी, सचिव चंद्रशेखर महंते, विद्यालय के प्रधानाध्यापक ड्यारल डिमेलो, तारापुर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष उदयन सावे, समाजसेवी जितेंद्र राउल, प्रकाश संखे,डॉ. सुभाष संखे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें