गुरूराम पावन भूमि पर पर्वाधिराज पर्युषणा महापर्व आराधना

चातुर्मास में धर्ममय हुआ सूरत

सूरत :- तपागच्छ प्रवर समिति के कार्यवाहक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय अभयदेवसूरीश्वरजी महाराजा,कार्य कुशल परम पूज्य आचार्य श्री विजय मोक्षरत्न सूरीश्वरजी महाराजा आदि साधु साध्वीजी भगवंतो की  निश्रा में पर्वाधिराज पर्युषणा महापर्व आराधना का आयोजन किया गया है।

गुरु राम पावन भूमि पर पर्युषणा महापर्व प्रथम दिन यानि श्रावण वद - ११, शुक्रवार, 03/09/2021 को सुबह 5.00 कलाके: राई प्रतिक्रमण, 6.00 बजे चौसठ प्रहरी पौषध व्रत उच्चरण (फक्त भाईओ के लिए) ● 9.00 कलाके: अष्टान्हिका प्रवचन - 5 कर्तव्य● शाम 7.00 बजे देवसी प्रतिक्रमण के बाद रात्रि भावना, परमात्मा तथा दादा गुरुदेव की आरती होगी।

शुभ मंगल फाउंडेशन के तत्वावधान में 8 दिन अलग अलग विषयों पर प्रवचन के अलावा रोज परमात्मा की भव्य अंगरचना होगी व संगीतकार  सौमिल शाह - अमदावाद आठों दिन भक्ति की रमझट जमाएंगे। फाउंडेशन ने पर्वाधिराज के अद्भुत माहौल में आराधना करने गुरु राम पावन भूमि पधारने का आमंत्रण दिया है।

फाउंडेशन ने  साधारण खाता में लाभ लेने की अपील की हैं।चौसठ प्रहरी पौषध लाभार्थी: शुभमंगल फाऊंडेशन ट्रस्टी - कमिटीगण हैं।साथ ही सभी आनेवाले आराधक कोविड-19 सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करे। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो