केशव सृष्टि के पास खाड़ीवर गांव के लोग वर्षों से प्यासे

दो वर्ष पूर्व बिछाई गई पाईप लाईन


लेकिन नही मिला पानी


विनोद मिश्र / भायंदर


मुंबई से सटे भाइंदर पश्चिम में केशव सृष्टि के पास स्थित एक खाड़ीवर नामक गाँव के रहिवासी वर्षों से पीने के पानी की राह देख रहे हैं। इस गांव में करीब 50 परिवार पिछले कई वर्षों से रहते है, लेकिन अभी तक उन्हें पीने के पानी की सुविधा नही मिली है। वर्ष 2017 में स्थानीय शिवसेना नगरसेविका शर्मिला अजित गंडोली ने अपने स्वखर्च से इस गांव में 10 हजार लीटर की क्षमता की पानी की टंकी लगवाई थी। जिसमें सप्ताह में ३ दिन मीरा भाइंदर मनपा द्वारा टैंकर से पानी आपूर्ति की जाती थी।

वर्ष 2019 में शहर को टैंकर मुक्त करने की योजना के तहत इस गांव में भी टैंकर से पानी आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद नगरसेविका गंडोली के प्रयासों से लाखों रुपये खर्च कर मुख्य सड़क से गांव तक पानी की पाईप लाइन बिछाई गई। इस पाईप लाईन में पानी आपूर्ति हो रही कि नही इसकी जांच (टेस्टिंग) 27 फरवरी 2020 में की गई। जिसमें पाया गया कि उचित दवाब नही मिलने के कारण उक्त पाइप लाइन से पानी गांव तक नही पहुंच पा रही थी। जिससे यह तय किया गया कि यहां पर पंपिंग मशीन लगाने की आवश्यकता है। लेकिन अभी तक मशीन नही लगाए जाने के कारण गांव तक पानी आपूर्ति नही पहुंच पा रही है। जिससे गांव के रहिवासी बोरिंग की पानी पीने को मजबूर हैं, कभी कभी बोरिंग से भी खराब पानी आने के कारण उन्हें एक किलोमीटर पैदल आकर केशव सृष्टि से पानी ले जाना पड़ता है।

◆ मनपा के पानी आपूर्ति विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर पानी की पाइप लाइन तो बिछा दी, लेकिन उचित दवाब के लिए यहां पंप लगाना आवश्यक है। जिसका कार्य वर्षों से प्रलंबित है। जिससे खाड़ीवर गांव के रहिवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, उनकी समस्याओं पर मनपा प्रशासन को शीघ्र ध्यान देना चाहिए - शर्मिला अजित गंडोली ( स्थानीय नगरसेविका)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो