अडसठ जिनालय के अध्यक्ष का पाटण में गुरुदेव के दर्शन किए

 जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. के आशीर्वाद से तीर्थ निर्माण 

पाटण :- नगर में बिराजमान जैनाचार्य पुण्यसम्राट युगप्रभावक गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज आदि ठाणा के दर्शनार्थ पुण्यसम्राट युगप्रभावक गुरुदेव श्री की पावन प्रेरणा से एवं उनकी निश्रा में स्थापित निर्माणाधीन राजस्थान में जालोर जिले के अड़सठ जिनालय तीर्थ के अध्यक्ष बाबुलाल भंवरलालजी संघवी ( तीर्थ के अड़सठ जिनालय लाभार्थी) पधारें एवं श्रमण श्रमणी भगवंत के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किए। 

इस प्रसंग पर डुगरमलजी संघवी आदि उपस्थित थे। अध्यक्ष श्री ने मुनिराज श्री चारित्ररत्नविजयजी महाराज एवं मुनिराज निपुणरत्न विजयजी महाराज को तीर्थ में चल रहे निर्माणाधीन सभी कार्य से अवगत कराया।उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन तीर्थ में सभी कार्य निरन्तर प्रगति पर हैं।तीर्थ के दर्शनार्थ व उसके अवलोकनार्थ अनेक श्रीसंघ ओर गुरु भक्तों का आवागमन बड़ी संख्या हो रहा हैं। पाटण में मुनिराज श्री के दर्शनार्थ रमेश हिराणी, सुरेश हीराणी आदि अनेक गुरु भक्त पधारें एवं मुनिराज निपुणरत्न विजयजी महाराज आदि श्रमण श्रमणी भगवंत के चल रहे धार्मिक अध्ययन की जानकारी प्राप्त कर दर्शन वंदन का लाभ लिया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन