पाटण में झाबुआ त्रिस्तुतिक संघ का आगमन

झाबुआ में आगामी चातुर्मास की विनंती


पाटण :- 
नगर में बिराजमान युग प्रभावक पुण्यसम्राट गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज , मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी महाराज आदि ठाणा 34  के दर्शनार्थ मध्यप्रदेश से  त्रिस्तुतिक जैन संघ झाबुआ का पदार्पण हुआ। श्रीसंघ के 115 से अधिक सदस्यों के आगमन पर त्रिस्तुतिक जैन संघ पाटण ने मुख्य मार्ग से शोभायात्रा के रूप में नगर प्रवेश करवाया गया।

श्रीसंघ ने श्रमण श्रमणी भगवंतो के दर्शन वंदन व आशीर्वाद के बाद धर्मसभा हुई।गुरु भगवंतों के प्रवचन के दौरान संघ ने आगामी 2022 का चातुर्मास झाबुआ में करने की विनंती की। इस अवसर पर त्रिस्तुतिक जैन संघ पाटण एवं स्थानीय जैन संघ के अग्रणियों ने झाबुआ संघ के पाटण पदार्पण पर आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया। झाबुआ श्रीसंघ के अग्रणियों ने भी पाटण त्रिस्तुतिक जैन संघ की अनुमोदना करते हुए कहा कि सिर्फ 5 घर के सदस्यों होने के बावजूद भी मुनिराज श्री निपुण रत्न विजय जी महाराज आदि श्रमण श्रमणी भगवंतो के अध्ययन में अविस्मरणीय योगदान एवं वैयावच्च का लाभ ले रहे हो ओर मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज की प्रेरणा से उनकी निश्रा निरन्तर धार्मिक सामाजिक एवं जीवदया के कार्यक्रम कर जैन शासन एवं गुरु गच्छ अभिवृद्धि में अनुमोदनिय कार्य किये हैं। झाबुआ संघ की ओर से साधारण खाते में सदस्यों ने अच्छा लाभ लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो