दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल सम्मानित
गोशाला को मिला हमेशा सहयोग

पुना :- पर्व पर्युषण के प्रथम दिवस पर "श्री विरायलम जैन अहिंसा तीर्थ पुणे" द्वारा,दादावाड़ी मंदिर के अध्यक्ष ओमप्रकाश रांका और ट्रस्ट मंडल को "अभिनंदन पत्र ' देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विरालयम तीर्थ के ट्रस्टी महेंद्र जैन ने कहा कि दादावाड़ी ट्रस्ट द्वारा गोशाला के लिए आज तक उदारता से सहयोग मिल रहा है और गोमाता की सेवा हो रही है।उन्होंने ट्रस्ट के आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में दादावाड़ी ट्रस्ट ,और विरालयंम ट्रस्ट के ट्रस्टी विनोद राठोड,सुरेश ओसवाल,नरेश मेहता पत्रकार मांगीलाल सोलंकी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें