संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सच्चे सिख की Master Key पर निपुणरत्न विजयजी ने किया मार्गदर्शन

चित्र
नेनावा नगर में आयोजित दो दिवसीय ज्ञान वर्धक वाचाना श्रेणी संपन्न नेनावा (गुजरात) : -  नगर में गच्छाधिपति श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं श्रमण श्रमणी भगवन्त का चातुर्मास अविस्मरणीय तप त्याग ओर धर्म आराधना के साथ चल रहा हे जिसमे चातुर्मास आयोजक श्री सौधर्म बृहत्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक जैन संघ नेनावा द्वारा विभिन्न धार्मिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हे।  कार्यक्रम के तहत 29 ओर 30 जुलाई को नेनावा नगर के बालकों एवं युवा वर्ग के लिए वाचनाश्रेणी का आयोजन हुआ। ,इस वाचनाश्रेणी में सच्चे सुख की master key  के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा की दो दिन में 8 वाचना हुई। इस कार्यक्रम में *प्रभुमिलन, संध्याभक्ति* आदि में युवा संगीतकार सिद्ध एवं तनीष की जोड़ी ने संगीत के स्वर से सभी कार्यक्रम को संगीतमय बनाया। बड़ी संख्या मर उपस्थित सभी श्रावक श्राविका ने पुनः वाचनाश्रेणी का आयोजन हो, ऐसी भावना गुरुदेव के समक्ष प्रगट की।

पुणिया श्रावक व सुलसा जैसे व्यक्तित्व का निर्माण पाठशाला गुरुकुल से ही संभव :- पीयूशचंद्र विजयजी

चित्र
25 नियमों का नियमित पालन करवाएं :- रजतचंद्र विजयजी तलेगांव - (पुना) :- परोपकार सम्राट मोहनखेड़ा महातीर्थ  विकास प्रेरक जैनाचार्य श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती सुशिष्य वरिष्ठ मुनिप्रवर श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा.ने उत्तराध्ययन सूत्रपर प्रकाश डालते हुए कहा, जब जीवन का अंत होने आता है तब हमारी आंखें खुलती है,तब मानव जीवन की महता समझ आती है। इसलिए जागृत  होते हुए धर्म आराधना कर जीवन सार्थक करना चाहिए। पार्श्वनाथ दादा के इतिहास की अद्भुत बातें निरंतर जारी है। ज्ञानशाला नियमावली का विमोचन श्रीसंघ के सदस्य अनिल महेता,भंवर सोलंकी, रमेशजी, दिनेशजी, प्रकाशजी किरणजी एवं चातुर्मास के मुख्य लाभार्थी रवींद्र हस्तीमल के कर कमलो द्वारा किया गया। इस मौके पर मुनिश्री रजतचंद्र विजयजी एवं मुनिश्री प्रीतियश विजयजी ने कहा प्रतिदिन 25 नियमों का पालनकर विशेष गुणों के अधिकारी बने। सभी माता-पिता अपने बच्चों को नियमावली चार्ट से जोड़े एवं बच्चों को ज्ञान संपन्न एवं गुण संपन्न बनावे। म.सा.ने कहा बच्चे ज्ञान संपन्न बनेंगे,ज्ञानशाला से जुड़ेंगे तो भविष्य में पुनिया श्रावक एवं सुलसा जैसे बन पायेगे।

लघुता से प्राप्त होती है प्रभुता : आचार्य महाश्रमण

चित्र
आचार्य श्री ने दी प्रकृतिभद्रता में रहने की प्रेरणा दो साध्वियों के मासखमण तप पारणा के साथ चातुर्मास में गतिमान है कई मासखमण तप घोड़बंदर रोड, मुंबई (महाराष्ट्र) :- अणुव्रत यात्रा के साथ महाराष्ट्र की धरा पर चातुर्मास कर रहे अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन प्रवचनों से मुंबईवासी नित्य नवीन ज्ञानराशि को प्राप्त कर रहे है। घोडबंदर रोड स्थित नंदनवन परिसर में चातुर्मासरत गुरुदेव की सन्निधि साधु–साध्वी, श्रावक–श्राविका समाज चतुर्विद्ध धर्मसंघ धर्माराधना का विशेष अवसर प्राप्त कर रहा है। आज आचार्य श्री भिक्षु की मासिक पुण्य तिथि तेरस एवं चतुर्दशी एक ही दिन होने से गुरुदेव द्वारा हाजरी वाचन का क्रम भी रहा। गुरुदेव के सान्निध्य में साध्वी विशाल प्रभाजी एवं साध्वी विशालयशा जी ने मासखमण तप– 28 दिनों की तपस्या का पारणा किया। श्रावक समाज में और भी अनेकानेक तपस्याएं पूज्य चरणों में गतिमानता को प्राप्त कर रही है।  मंगल प्रवचन में भगवती आगम सूत्र की व्याख्या करते हुए आचार्य श्री ने कहा – प्रकृति भद्रता, प्रकृति विनायता, सानुक्रोष्ता, अमत्सरता ये मनुष्य आयुष्य बंधन के मुख्य हेतु होते ह

रिलायंस फाउंडेशन द्वारा जूनागढ़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को सहायता

चित्र
राष्ट्र संत नम्रमुनि की प्रेरणा जूनागढ़ (गुजरात) :- जूनागढ़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए राष्ट्रसंत परम गुरुदेव श्री नाममुनि महाराज साहेब के प्रेरणा से प्रेरित रिलायंस फाउंडेशन की पहल के तहत, स्नैक्स और खाद्यान्न किट से भरे 2 ट्रक जामनगर से भेजे गए और पारसधाम गिरनार में अर्हम युवा सेवा समूह के युवाओं द्वारा वितरित किए गए। राष्ट्रसंत परम गुरुदेव नम्रमुनि महाराज साहेब के प्रति अनंतभाई अंबानी और हरीशभाई शाह की उदार भावना से, आज उन्हें 2 ट्रक राहत सामग्री भेजी गई, जब उन्हें वितरित किया गया, तो जूनागढ़ के कई सामान्य क्षेत्रों और गरीब लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। जब भी देश पर कोई विपदा आती है तो राष्ट्र संत परम गुरुदेव श्री नम्रमुनि महाराज साहब के सद्कर्मों की सुगंध तो फैलती ही है, लेकिन साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के भविष्य भी राष्ट्र की विपदा में राष्ट्र धर्म निभाने के लिए तत्पर रहते हैं। आज के इस दृश्य ने कई गरीबों के चेहरे पर कुछ पाने की संतुष्टि और खुशी बिखेर दी है। जामनगर से विशेष रूप से आए जड़ेजा साहब, जूनागढ़ से  सुभाष रावल , महेंद्रभाई मोरी, भट्टी, वरुणभाई राव आदि और अरहम

कन्यादान आखिर क्यों?विषय पर चर्चा

चित्र
तेरापंथ कन्या मंडल का कार्यक्रम मदुरै :- स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ कन्या मंडल के तत्वाधान में कन्यादान आखिर क्यों? संवेदनशील विषय पर चर्चा रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत संकल्प गीत- जागो जागो कन्याओं की गीतिका से किया गया। मदुरई तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष लता कोठरी ने सभी का स्वागत किया। कन्याओं ने कन्यादान के इतिहास, अन्य धर्मों में कन्यादान रस्म है या नहीं,कन्यादान शब्द से जुड़े असमानता, भेद भाव ऐसे विषय पर अपने विचार प्रेषित किए। इंडियन कांस्टीट्यूशन और हिंदू मैरिज एक्ट के बारे मैं भी जानकारी दी। परंपरावादियों और सुधारवादियों के बीच जो तर्क चल रहा हैं उस पर भी प्रकाश डाला। संगरक्षिका  चंद्रकांता  कोठारी, कोषाध्यक्ष नयना पारख, बबिता लोढ़ा , मधु पारख, सपना आंचलिया, रतनलाल लोढा , सभा मंत्री अभिनंदन बागरेचा आदि ने भी अपने विचार रखे। अंत में पैनल के मुख्य वक्ता श्री सुमतिनाथ जैन संघ के ट्रस्टी भवरलाल बालड़, श्री जैन दिगंबर समाज से शैलेंद्र बागरा, तेयूप के मंत्री राजकुमार नहाटा, पूर्व अध्यक्ष संदीप बोकडिया, बीजेएस के भरत कुमार रांका, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अशोक जीरावला, तेरापंथ ट्रस्ट क

मांसाहार, अभक्ष्य के सेवन से बचने का हो प्रयास : युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

चित्र
आगम आधारित प्रवचन माला में आचार्यश्री ने नरक आयुष्य बंधन के हेतुओं का किया विवेचन  देश भर से उपस्थित किशोरों को गुरुदेव ने दी तात्विक गीतों के अध्ययन की प्रेरणा घोड़बंदर रोड, मुंबई (महाराष्ट्र) :-  अपने पावन संदेशों के माध्यम से जनमानस में अहिंसा, सद्भावना, प्रेम, करुणा का संप्रसार करने वाले अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी अपनी धवल सेना के साथ सानंद घोड़बंदर रोड स्थित चतुर्मासिक क्षेत्र नंदनवन परिसर में विराज रहे है। एक और जहां मुंबई महानगर में प्रकृति अपनी वर्षा से धरती पर मानों शीतलता का माहोल का रही है वहीं आचार्य प्रवर की धर्म देशना नित हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ज्ञान वर्षा से अभिस्नात करा रही है। जैन आगम भगवती पर आधारित प्रवचन माला और आचार्यप्रवर के श्रीमुख से कालूयशोविलास का राजस्थानी भाषा में श्रवण कर श्रद्धालु नित नवीन ज्ञान राशि को प्राप्त कर रहे है। गुरुदेव के सान्निध्य में आज राष्ट्रीय किशोर मंडल अधिवेशन के मंचीय कार्यक्रम का भी समायोजन हुआ। भगवती आगम के सूत्रों की व्याख्या करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि जीव के नरक गति के आयुष्य बंधन के मुख्यतया पांच हेतु बताए गए

मुंबई महानगर मे श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद का गठन

चित्र
संस्था को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे :- ज्यश्रीदेवी हुकमोनी मुंबई - (ब्रजेश  बोहरा ) :- शासनाधिपती प्रभु महावीर एवं दादा गुरुदेव की कृपा से तथा परिषद् के प्रेरणा पुंज पुण्य सम्राट के दिव्य आशीर्वाद से परम पूज्य गच्छाधिपति,आचार्य श्री नित्यसेन सूरिश्वरजी म. सा. एवं प पू साध्वीजी अविचलदृष्टा श्रीजी के आशीर्वाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमाबेन गाँधीमुथा एवं दक्षिण प्रांतीय अध्यक्षा जया वाणीगोता के मार्गदर्शन में दक्षिण प्रांतीय महामंत्री लीला महावीरजी गांधीमुथा द्वारा  मुंबई मे अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन  महिला परिषद की शाखा का शुभारंभ  70 सदस्यों के साथ हुआ हैं। इसका उद्देश्य धर्म व सामाजिक कार्य करना है। ।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गुरुदेव के मांगलिक के बाद मार्गदर्शन दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों में अध्यक्षा  जयश्रीदेवी वेलजी हुक्मोनी, उपाध्यक्षा सवितादेवी महेंद्रजी वोरा,सचिव रेखादेवी दिलीपजी हुक्मोनी,  कोषाध्यक्ष चंचनदेवी किशोरजी हुक्मोनी, सहसचिव सुशीलादेवी रमेशजी हुक्मोनी  सहकोषाध्यक्ष रतनीदेवी बाबुलालजी जोटा को मनोनीत किया गया।किया गया।  सभी नवनिर्वाचित  पदाधिकारियों को अखिल भा

देशभर में चातुर्मास हेतु बिराजमान त्रिस्तुतिक संघ के साधु साध्वी

चित्र
देशभर में चातुर्मास हेतु बिराजमान त्रिस्तुतिक संघ के साधु साध्वी हर जगह मची है धर्म आराधना की धूम नैनावा : श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय आचार्य, विश्व पूज्य गुरुदेव श्री विजय  राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा के प्रशिष्य युग प्रभावक, पुण्य सम्राट् गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधरद्वय गच्छाधिपति आचार्य  श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा  ,आचार्य श्री विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा एवं देशभर में विविध संघों में बिराजमानआज्ञानुवर्ती श्रमण श्रमणीयोन  की चातुर्मास सूचि।                                                       ---------------------------------- (1) नेनावा  (गुजरात) 1- परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. 2- मुनिराज श्री चारित्ररत्नविजयजी म.सा. 3- मुनिराज श्री प्रशमसेनविजयजी म.सा. 4-मुनिराज श्री अजितसेनविजयजी म.सा 5- मुनिराज श्री निपुणरत्नविजयजी म.सा 6- मुनिराज श्री तारकरत्नविजयजी म.सा. 7- मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्नविजयजी म.सा 8- मुनिराज श्री पवित्ररत्नविजय जी म.सा 9- मुनिराज श्री निक्षेपरत्नविजय जी म.सा 10- मुनिराज श्री नेमीशरत्नविजयजी

पुलिस उप निरीक्षक के 3000 पद खाली हैं

चित्र
क्या इस पर चर्चा होगी? कोई नई भर्ती नहीं :- अधिकारियों को पदोन्नति नहीं मिलती मुंबई :-   राज्य में इस समय पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 3000 से ज्यादा पद खाली हैं।यह एक असंगत स्थिति है कि इस पद पर कोई नई भर्ती नहीं होती है और आंतरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पुलिस अधिकारियों को उप-निरीक्षक के पद पर पदोन्नत नहीं किया जाता है। कांट्रेक्ट पर पुलिस भर्ती के मुद्दे पर इस समय प्रदेश भर में विवाद चल रहा है। विधानमंडल के मानसून सत्र में भी जब इसकी प्रतिक्रिया मिली तो गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कांट्रेक्ट भर्ती नहीं है बल्कि राज्य सुरक्षा बोर्ड के माध्यम से अस्थायी व्यवस्था की जायेगी. इसके अनुरूप राज्य भर में पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के रिक्त पदों पर भी चर्चा शुरू हो गयी है। फिलहाल नासिक की पुलिस अकादमी में 547 पुलिसकर्मी ट्रेनिंग ले रहे हैं, जो जल्द ही यह मिल जाएगे। इसके बाद भी सब-इंस्पेक्टर के 2457 पद खाली रहेंगे। पांच हजार उम्मीदवारों को उम्मीद :-  यहां तक ​​कि पुलिस अधिकारी भी निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। 2013 में एचसी पीटीसी' परीक्षा में उत्तीर्ण 5000

जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड बनेगा राजस्थान में, मुख्यमंत्री गहलोत को बधाईयां

चित्र
●  धर्म, संस्कृति, साहित्य एवं परंपरा के संरक्षण का प्रयास होगा ● जैन साधु साध्वियों की विहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित होगी, ● सैकड़ों संस्थाओं व दिग्गज लोगों ने गहलोत के फैसले को सराहा जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैन धर्म, जैन साधु संतों, जैन परंपराओं व साहित्य तथा धरोहरों को सहेजने की दिशा में एक अभिनव कदम उठाया है। गहलोत ने राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन के आदेश जारी कर दिये हैं। राजस्थान में विभिन्न जाति, धर्म, समाज और वर्गों के लिए जो बोर्ड बन रहे हैं,  राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड भी उसी कड़ी का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धर्म, साहित्य व संस्कृति को सहेजने की दिशा में सरकार का यह कदम आने वाले समय में जैन साधु संतों के नेतृत्व में एक बेहतर समाज का निर्माण करने में सहायक साबित होगा। जैन साधु -साध्वियों के विहार में उनकी  सुरक्षा मामलों पर भी यह बोर्ड निगाह रखेगा। जैन धर्म, समाज व संस्कृति से संबद्ध सैकड़ों संस्थाओं ने मुख्यमंत्री गहलोत के इस फैसले का स्वागत किया है। राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय ए

लायंस का आओ खुशियां बांटें का भव्य आयोजन

चित्र
पाली कलेक्टर सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रानी गांव :- लायन्स क्लब रानी के तत्वावधान मे आजादी का 75 वा स्वर्णिम गौरव मय वर्ष का उत्सव परम पूज्य गुरूदेव श्री विश्वोदय कीर्तीसागरजी म.सा. एंव साध्वी दक्षरत्ना श्रीजी म. सा. की निश्रा मे २५ वे तीर्थकर रुपी श्री जैन संघ रानीगाँव के , श्री सुपार्श्वनाथ जैन देवस्थान पेढी ट्रस्ट मंडल, जैन युवक सेवा दल आदि की उपस्थिति मे मनाने का निर्णय किया गया हैं। क्लब के अनुसार 13 अगस्त, को सुबह 9 बजे  से न्याति नोहरा  रानीगांव में होनेवाले कार्यक्रम का उद्देश्य आओ खुशीया बाटे के तहत रानीगाँव की 2 स्कुलो मे पढने वाले तकरीबन 700 बच्चों को बहूपयोगी वस्तुओं सहीत 7000 खिलौने वितरीत किये जायेंगे।यह कार्य मातुश्री धनवंतीबेन तिलोकचंदजी मुठलीया परिवार के सौजन्य से हो रहा हैं। इस अवसर पर पाली जिला कलेक्टर नामित मेहता, पाली जिला पुलीस अधीक्षक, रानी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक, रानी नगर पालिका अध्यक्ष, लायन्स क्लब रानी अध्यक्ष, रानीगाँव पंचायत समिति सरपंच, उप सरपंच, एंव सदस्य गण, राधे कृष्ण गौशाला ट्रस्ट मंडल आदि अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।मुठलि

सरकार जैन साधुओं की सुरक्षा को लेकर ठोस नीति क़ायम करें - श्रमण डॉ पुष्पेन्द्र

चित्र
साधु समाज के लिए जीवन जीता है नई दिल्ली :- श्रमण डॉ पुष्पेन्द्र ने कहा कि संत समाज की धरोहर हैं, जिनकी सुरक्षा संरक्षण का दायित्व समाज का है। साधु समाज के लिए जीवन जीता है। कोई भी जीव यदि दुखी है तो उसका प्रयास रहता है कि वह सुखी रहे। साधु सन्मार्ग पर लाने की शिक्षा देते हैं और दूसरों के जीवन को सुधारने के लिए सपदेश देते हैं। कर्नाटक में हाल ही में जैन संत की निर्मम हत्या भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात है। ऐसी घटना किसी साधु के प्रति कभी सुनने में नहीं आई। संत न होते समाज में तो क्या दशा होगी ? श्रमण डॉ पुष्पेन्द्र ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा का पर्याय है। भगवान महावीर ने जिओ और जीने दो का उपदेश दिया जिसका अर्थ है स्वयं भी जिओ और दूसरो को भी जीने दो l अहिंसा का अर्थ कायरता नही है l हमारे साधु/संत श्रमण कहलाते है इसलिए ही हम श्रमण संस्कृति के उपासक है जब श्रमण ही नही रहेंगे तो धर्म कहां से रह पायेगा l किसी भी संत की भला क्या रंजिश हो सकती है। ऐसे में अहिंसक संतों को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया जाना और फिर उनकी हत्या करना, दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज में इन घटनाओं को लेकर असुरक्षा की भावना घर क

आत्म कल्याण के लिए वीतराग प्रभु ने अनेक मार्ग बताएं हैं :- रविन्द्र जी म.सा

चित्र
  21 दिवसीय वर्धमान तप का हुआ समापन जावरा :- आत्म कल्याग के लिए जैन समाज में अनेक मार्ग वीतराग प्रभु द्वारा बताए गए है। जिसमें उपवास तेला, अठाई, मासक्षमण श्रेणितप आदि शामिल है। लेकिन आयम्बिल तप सबसे महत्वपूर्ण एव प्रभावी अचिन्त्य तप है। जो भाग्यशाली तपस्वी श्री वर्धमान तप के पाये डालकर तपाराधना कर रहे है उन सभी की आत्मा का कल्याण तय होकर उनका मोक्ष मार्ग की और प्रस्थान हो चुका है। उक्त विचार श्रमण संघीय,मेवाड गौरव श्री रविंद्र विजयजी म.सा. नीरज  ने 21 दिवसीय वर्धमान तप के समापन समारोह में जनता परिसर में व्यक्त किए। मुनिराजश्री ने सभी तपस्वीयों को मांगलिक का श्रवण कराया। ज्ञात हो कि श्री राजेंद्र जैन श्वेतांबर पेढी टस्ट्र द्वारा विगत 20 वर्षों से आयम्बिल खाता का नियमित संचालन किया जा रहा हैं। हेमा पगारिया ने बताया कि 147 तपस्वीयों ने पाये डाले, जिसकी संपूर्ण व्यवस्था श्री राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढी ट्रस्ट द्वारा की गई। इस दौरान 21 दिवसीय आयोजन में लगभग 2 हजार आयम्बिल तपस्वीयों ने किए। मुख्य लाभार्थी पारसमल दसेड़ा की स्मृति में निर्मलादेवी दसेड़ा, संदीप, पियूष दसेड़ा बोरखेड़ा वाला परिव

प्रवासी समाज के बीच नई भूमिका निभाएगा राजस्थान प्रेस क्लब

चित्र
कन्हैयालाल खंडेलवाल नए अध्यक्ष,  मुंबई :-  प्रवासी राजस्थानी पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था राजस्थान प्रेस क्लब इस बार के विधानसभा चुनाव में राजस्थानी समाज के बीच नई भूमिका निभाएगा। राजस्थान में इस बार का विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, अतः प्रेस क्लब ने तय किया है कि राजस्थान से बाहर रहने वाले वे प्रवासी, जिनके राजस्थान में मतदाता सूची में नाम है, वे हर हाल में राजस्थान जाकर इस बार मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करें। प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कन्हैयालाल खंडेलवाल ने कहा कि भारत संसार का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और उसकी मजबूती के लिए यहां के मतदाताओं को जागरूक करने में प्रेस क्लब की भी भूमिका होनी चाहिए।  खंडेलवाल ने चुनाव के पश्चात कहा कि  पत्रकारों के इस संगठन को काम करने के अलावा हमें नई भूमिका भी निभानी होगी ताकि हम समाज के पहरेदार के रूप में भी अपनी भूमिका को सही मायने में निभा सकें। होटल आदर्श पैलेस में सम्पन्न राजस्थान प्रेस क्लब की इस बैठक में संस्थापक जगदीश पुरोहित एवं चुनाव पर्यवेक्षक निरंजन परिहार की उपस्थिति में कन

श्री शंखेश्वर दादा की आराधना तुरंत फलदायी हैं :- पीयूषचंद्र

चित्र
तालेगांव में धर्म आराधना की धूम तालेगांव :- परोपकार सम्राट मोहनखेड़ा तीर्थ विकास प्रेरक जैनाचार्य श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती सुशिष्य वरिष्ठ मुनिप्रवर श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा. मालवरत्न मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.,मुनिश्री प्रीतियश विजयजी म.सा.आदि ठाणा का परमपथ चातुर्मास-23 तपाराधना ज्ञान ध्यान के साथ भव्यता लिए चल रहा है। नित्य भक्तामर एवं गुरुचालिसा पाठ, जिनवाणी का जयघोष,प्रतिक्रमण,संडे स्पेशल वंदनावली व भावयात्रा आदि मंगलकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  तप की कड़ी में निरंतर आयम्बिल, सिद्धितप धर्मचक्र तप चालू है।  श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ दादा की महिमा का वर्णन करते हुए प्रखरवक्ता श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा.ने कहा कि दादा की आराधना शीघ्र फलदायी है,जो भी आराधक दादा का जाप ध्यान भक्ति करता है,वो सफल होता है। 85 आराधकों ने अट्ठम यानी तेले की तपस्या की। जिनके पारणे का लाभ हस्तीमलजी बाबुलालजी नागोत्रा सोलंकी हस्ते ममताबेन किरणजी सोलंकी परिवार ने लिया। श्री सिद्धितप धर्मचक्र तप की विराट आराधना यशस्वी संख्या में चल रही है। संयम उपकरण वंदनावली प्रस्तुति आ

ठाणे में भागवत कथा 23 जुलाई से

चित्र
लायन डिस्ट्रिक्ट 3231 - A3 का आयोजन ठाणे :- प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन लायन डिस्ट्रिक्ट 3231 - A3 द्वारा रविवार , 23 जुलाई से भव्य भागवत कथा का आयोजन किया गया हैं।इसका समापन 29 जुलाई को होगा।कथा वाचक भागवताचार्य परम पूज्य श्री बलदाऊ त्रिपाठी हैं। संस्था के स्पिरिचुअल प्रमोशन की चेयरपर्सन लायन अर्चना पाटोदिया ने बताया कि घोडबंदर रोड पर स्थित दी बाइक सूरज प्लाजा में सुबह 10 से दोपहर 1बजे तक व शाम 4 से 7 बजे तक चलनेवाले ज्ञानयज्ञ में 23 जुलाई को भागवत का महत्व,24 अप्रेल को मंगलाचरण, कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति शुक आगमन, चतुरोकी भागवत,25 जुलाई को विदुरोद्धव संवाद, वाराह अवतार, कपिलोपाख्यान सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, प्रभु चरित्र, पुरजनोपाख्यान,26 जुलाई को  जडभरत चरित्र, अजामिलोपाख्यान, नरसिंह अवतार, वामन अवतार श्री राम अवतार श्री कृष्णावतार,27 जुलाई को श्री नंदोत्सव, गोकुल लीला, वृन्दावन लीला, गीत, गोवर्धन लीला इत्यादि,28 जुलाई को पंचाध्यायी, गोपी गीत, उद्धव चरित्र,केशोद्वार, रुविमणी मंगल (विवाह) व 29 जुलाई को भगवान की ऐडर्य लीला 16108 विवाह वर्णनम् श्री द्वारिका लीला, सुदामा चरित्रपरीक्षित एव

आचार्य कामकुमार नंदी जी महाराज की नृंशश हत्या के विरोध में प्रदर्शन व धरना

चित्र
श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा ने किया नेतृत्व                                                                                                           - स्वराज जैन नई दिल्ली : - श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के तत्वावधान में  आचार्य श्री कामकुमार नंदीजी महाराज की नृंशश हत्या के विरोध में स्थानीय जन्तर-मन्तर, संसद मार्ग, पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन व धरना दिया गया। आक्रोशित एवं स्तब्ध जैन समाज के लगभग 1500 प्रतिष्ठित लोगों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।  ज्ञातव्य हो कि आचार्य श्री कामकुमार नंदीजी महाराज की दिनांक 5 जुलाई को अपहरण कर चिक्कोडी,बेलगावी(कर्नाटक)में हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रसंत परम्पराचार्य श्री प्रज्ञसागरजी के णमोकार मंत्र के उच्चारण तथा मृतात्मा की स्मृति में एक मिनट का मौन रखने के बाद सभा प्रांरभ हुईं। उन्होनें इस जघन्य हत्या पर खेद प्रकट किया तथा कर्नाटक सरकार से अनुरोध किया कि इस धटना का संज्ञान लेकर दोषियों को शीघ्र सजा दी जाय। इस तरह की निर्मम हत्या राजतंत्र में भी नहीं हुई थी। साथ ही उन्होनें कर्नाटक और सभी राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि साघु-संतो की समु

2nd Convocation of Dr Homi Bhabha State University

चित्र
 Governor Presides Over Function  Mumbai :- Maharashtra Governor and Chancellor of the state universities Ramesh Bais presided over the 2nd Annual Convocation of the Dr. Homi Bhabha State University at Sir Cowasji Jehangir Convocation Hall, University of Mumbai on Thu (20 July). The Governor presented medals and certificates to meritorious students. President of Indian Council for Cultural Relations Dr. Vinay Sahasrabuddhe delivered the Convocation Address. V ice Chancellor Prof. Rajnish Kamat, Director of Examinations and Evaluation Board Vijaya Yeole, Registrar Prof. Yuvraj Malghe, Executive and Academic Council Members, Faculty Members, Graduating Students and invitees were present.   Degrees, Post Graduate Degrees and Ph Ds were conferred upon 1545 candidates from the Science, Commerce & Management, Humanities and Interdisciplinary Studies .  

राजस्थान के चुनाव में कौन कहां कैसे किस पर कितना भारी ?

चित्र
◆पॉलिटिकल सर्वे में सबकी ताकत का आंकलन करेगी 'प्राइम टाइम' ◆हर विधानसभा क्षेत्र में हर धर्म, समाज, जाति, वर्ण और वर्ग के लोगों का मूड मापने निकलेगी सर्वे टीम ◆बीजेपी व कांग्रेस सहित पांच छोटी पार्टियां भी मैदान में  ज यपुर (एजेंसी)। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नवंबर के अंत में हैं। इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में सीधी जंग है। यह जंग किस विधानसभा सीट पर कैसी होगी, लोग किसके साथ है, किस पार्टी का कितना जोर है, और किसका केवल शोर है, किस पॉलिटिकल खेमे में किस – किस के बीच आपसी जंग है और उस जंग में कौन किससे कितना कमजोर है, यह जानकारी जुटाने के लिए इलेक्शन स्ट्रेटजी के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी प्राइम टाइम इन्फोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड अगले सप्ताह से राजस्थान का पॉलिटिकल तापमान मापने निकल रही है। यह कंपनी गुजरात और महाराष्ट्र में चुनावी सर्वे और ग्राउंड रियलिटी जुटाने का काम पहले भी कर चुकी है।  जाने माने राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार की कंपनी 'प्राइम टाइम' का गुजरात विधानसभा के पिछले दो चुनावों का सामाजिक समीकरणों पर आधारित तथ्यात्मक आंकलन काफी सटीक रहा। विधानसभा चुनाव क

भाजपा में छोटे बड़े सभी को अवसर मिलता हैं :- किशोर शर्मा

चित्र
पार्टी में गुटबाजी खत्म करने का प्रयास रवि व्यास ने किया पार्टी निर्णय का स्वागत   भायंदर :- मीरा-भायंदर भाजपा में पिछले दो साल से चल रही गुटबाजी में पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता भारी पड़ गए हैं। उनके समर्थक किशोर शर्मा नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। मेहता गुट ने इसे जीत के रूप में लिया है। भारी बरसात में उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। पार्टी के निर्णय का पुराने जिलाध्यक्ष रवि व्यास ने स्वागत किया है। कभी मीरा-भायंदर भाजपा पर नरेंद्र मेहता का एकाधिकार था, लेकिन वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में गीता जैन से परास्त होने के बाद उनकी पकड़ पार्टी पर थोड़ी ढीली पड़ गई। उसके बाद 2021 में पार्टी में उनके विरोधी गुट के नगरसेवक एड. रवि व्यास को जिला अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद संगठन पर व्यास गुट का दबदबा हो गया। हालांकि सत्ता की कमान मेहता के हाथ में ही रही। मेहता गुट ने व्यास को कभी जिलाध्यक्ष स्वीकार नहीं किया। तब से दोनों के बीच शह- मात का खेल जारी था। किशोर शर्मा पुराने भाजपाई हैं। हालांकि मौजूदा समय में वे ज्यादा करने के लिए पार्टी ने किसी पुराने भाजपाई पर लाइमलाइट में नहीं थे, इसल

दूसरों को आगे बढ़ाने में आनंद हैं :- यशोवर्म सूरीश्वरजी

चित्र
उमरगाम में उपधान तप 25 अक्टूबर से  उमरगाम :- सहजता प्राप्त करना यह एक पुण्य , लेकिन अपने साथियों को श्रेय देना ऊंचाई है, और यह ऊंचाई पुण्य प्रकृति को नहीं बल्कि आत्म-जागरूकता की आभारी है। ध्यानशतक ग्रंथ हमें इस गुण पर चढ़ने में मदद करेगा। एक ऐसी टीम तैयार की जा रही हैं जो उपश्रेणिक क्षपक श्रेणी की ऊंचाई पर पहुंचे।उपरोक्त विचार उमरगाम स्टेशन रोड जैन संघ में चातुर्मास हेतु बिराजमान परम पूज्य आचार्य श्री विजय यशोवर्म सूरीश्वरजी म.सा. ने व्यक्त किया।आसपास व दूर दूर से लोग आचार्यश्री के प्रवचनों का श्रवण करने रोज आ रहे हैं.   धर्मसभा को  संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने जीवन में बिना  अंतर्ध्यान से जीने के जीने के अद्भुत व्यावहारिक तरीके दिखाए। 25 अक्टूबर से शुरू हो रहे उपधान तप की जोरदार तैयारियां चल रही हैं.  रणपट्टी की युवा बहनें पूरे गुजरात से विशेष रूप से मुंबई की युवा लड़कियों को निर्दोष उपधान तप करवाने के लिए  लिए तैयार हो रही हैं। वारी ग्रुप इसके मुख्य लाभार्थी हैं।16 सती का रोमांचक कार्यक्रम साध्वी विपुल मालाश्रीजी के मार्गदर्शन में हुआ। आचार्य श्री भाग्ययश सूरीश्वरजी म.सा.का युवाओं

जीतो पुना की ओर से स्केलेटोनाथॉन का आयोजन

चित्र
ऑफ़लाइन और ऑनलाइन चर्चा सत्र में 108 रुपये में उद्योगों की जानकारी पुना :- जीतो श्रमण आरोग्यम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय भंडारी और जीतो पुना के अध्यक्ष राजेश सांकला के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए स्टार्ट अप के अवसर, जेबीएन के माध्यम से सभी के लिए व्यवसाय, एथलीटों के लिए विभिन्न गतिविधियां, स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा सत्र के अलावा कार्यक्रम शुरू हैं। जीतो एपेक्स सीएफई के तहत देशभर के सभी जीतो चैप्टर्स में इस स्केलेनेथॉन का आयोजन किया गया है। पुना शहर के जीतो के युवा स्केलेनेथॉन पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।जीतो कार्यालय में सात दिनों तक विभिन्न बिजनेस मेंटरिंग कैंप का ऑफ़लाइन आयोजन तथा प्रतिदिन विभिन्न विशेषज्ञ गणमान्य व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन मार्गदर्शन दिया जा रहा है। 108 रुपये में नए व्यवसाय कैसे करें, इस पर मार्गदर्शन किया जा रहा है। अरहम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के शैलेश पगारिया और स्वराज पगारिया ने पुणे में स्केलेथॉन कार्यक्रम को प्रायोजित किया है। लेडीज विंग अध्यक्ष लकीशा मरलेचा, मोना लोढ़ा, यूथ विंग अध्यक्ष निकुंज ओसवाल सिद्धार्थ गुंदेचा और उ

किफायती दरों पर भोजन "इकोनॉमी मील्स" एवं पैकेज्ड पेयजल की सुविधा की शुरुआत

चित्र
पश्चिम रेलवे ने प्लेटफॉर्मों पर द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्‍बों के पास  होगी सुविधा  मुंबई :-  द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्‍बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को किफायती दरों पर भोजन एवं पैकेज्ड पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा किफायती दरों पर भोजन  "इकोनॉमिकल/ अफोर्डेबल मील्स" एवं पैकेज्ड पेयजल की सुविधा की शुरुआत की गई है। इकोनॉमी मील्स ,  स्‍नैक्‍स/कॉम्बो मील्स को विस्तारित सेवा काउंटरों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा ,  जो द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्‍बों के पास प्लेटफॉर्मों पर स्‍थापित किए जाएंगे। भोजन की आपूर्ति आईआरसीटीसी के जलपान कक्ष ( RR)  और जन आहार ( JA)  के जरिये की जाएगी पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल ,  राजकोट ,  सुरेंद्रनगर और चित्तौड़गढ़ स्टेशनों पर किफायती दरों पर भोजन एवं पैकेज्ड पेयजल की सुविधा प्रदान की जा रही है। इन काउंटरों को  द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्‍बों (जीएस) के पास  प्लेटफॉर्मों पर स्‍थापित किया जाएगा। प्लेटफॉर

पत्रकारिता एवं संगठनात्मक कौशल पर कार्यशाला का आयोजन

चित्र
  जर्नालिस्ट युनियन ऑफ महाराष्ट्र का कार्यक्रम भायंदर :- मीरा भायंदर यूनिट के पत्रकारों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला एवं छाते के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।कार्यशाला का विषय - पत्रकारिता एवं संगठनात्मक कौशल हैं। मीरारोड स्थित मेघा पार्टी हॉल, पुराने पेट्रोल पंप के पास बुधवार,19 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक किया गया हैं।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हेमंत सुधाकर सामंत मार्गदर्शन करेंगे। मुख्य अतिथ जीतेन्द्र वनकोटि पुलिस निरीक्षक (नयानगर), कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष नारायण पांचाल करेंगे।सम्मानित अतिथि में अरुण कदम अध्यक्ष- जन परीवर्तन प्रतिष्ठान हैं।इस अवसर पर क्षेत्रीय समिति से नामदेव काशिद (सचिव), के. रवि (उपाध्यक्ष), सतीश साटम (आयोजक), दिलीप पटेल (कोषाध्यक्ष) राजेंद्र सालस्कर (मुंबई अध्यक्ष) उपस्थित रहेंगे। संस्था अध्यक्ष नीलेश फापले, उपाध्यक्ष- शकील अहमद,सचिव-प्रमोद देठे कोषाध्यक्ष-महबूब कुरेशी,संजय मकवाना प्रवीण कांबले, वासिफ (अंग्रेजी) खान ने पत्रकारों को उपस्थित रहने की अपील की हैं।

नारायणगढ़ मे अखिल भारतीय राजेंद्र महिला परिषद् का गठन

चित्र
धार्मिक सामाजिक कार्यों की शुरुआत ब्रजेश बोहरा   नारायणगढ़ : - पुण्य सम्राट,राष्ट्रसंत विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म सा की प्रेरणा से व अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री सगीता पोरवाल महिला परिषद  प्रदेश अध्यक्ष सारिका कोलन व शिक्षा मंत्री आभा दुग्गड की उपस्थिती मे नारायणगढ़ नगर मे महिलाओं की बैठक रखी गयी जिसमे 25 के करीबन महिलाओ ने भाग लिया था।  परिषद के पदाधिकारीयो ने मार्गदर्शन देकर महिला शाखा परिषद का गठन किया ।बैठक मे सर्वानुमति से अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद शाखा अध्यक्ष सुलोचना रूगंरेचा को सर्व सम्मति से चुना गया।अन्य पदाधिकारियों में सचिव निशा बोरीया ,उपाध्यक्ष मंजू हिंगड, कोषाध्यक्ष सुरेखा हिंगड,शिक्षा मंत्री विनीता रूगंरेचा, सह मंत्री चेतना रूगंरेचा ,वैयावच्च  मंत्री प्रीति हिंगड,प्रचार मंत्री अंजली रूगंरेचा, सांस्कृतिक मंत्री मजु बोरीया व सगंठन मंत्री राखी रूंगरेचा आदि की घोषणा की गई ।  महिला परिषद शाखा नारायणगढ की प्रचार मंत्री अंजली रूगंरेचा ने बताया की इस मौके पर अखिल भार

साधु को शुद्ध दान देने से होती है कर्म निर्जरा :- युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

चित्र
श्रमणोपाषक द्वारा साधु को दिए गए दान के प्रतिफल को आचार्यश्री ने किया वर्णित  शांतिदूत ने दिया उपासक श्रेणी को खूब विकास का दिया आशीर्वाद घोडबंदर /ठाणे (महाराष्ट्र) :- भगवती सूत्र में भगवान महावीर से प्रश्न किया गया कि श्रमणोपाषक अर्थात श्रावक द्वारा साधु को असन, पान, खाद्य, स्वाद का दान दिया जाता है, उसे कर्म की दृष्टि से क्या होता है? भगवान महावीर ने उत्तर दिया कि साधु को दान देने वाले श्रावक को एकान्ततः कर्म निर्जरा होती है। उसको पाप कर्म का बन्ध नहीं होता। साधु को जो असन, पान, खाद्य, स्वाद से जो प्रतिलाभित करता है, उससे उस श्रावक के कर्म निर्जरा होती है। शुद्ध साधु हो और श्रावक भी अपनी भावना से दे और वस्तु भी कल्पनीय है तो उसके कर्म कटते हैं, लाभ मिलता है। जो श्रावक अकल्पनीय, सचित्त वस्तु का दान देता है, उसे बहुतर निर्जरा और अल्पतर पाप कर्म का बंध होता है। अनजान में सचित्त वस्तु अथवा अकल्पनीय भी दे दिया हो तो उस श्रावक को निर्जरा का लाभ होगा, पाप का बंध नहीं होगा।  दान का प्रसंग है, दान के अनेक प्रकार और विभिन्न रूप बताया गया है। इससे यह प्रेरणा ली जा सकती है कि आदमी की भावना कैसी