जाल काटकर समुद्र में किया " व्हेल "को मुक्त

 मछुआरे की जाल में फंसी " व्हेल 

विनोद मिश्र / भायंदर

भायंदर पश्चिम उत्तन के एक मछुआरे की जाल में व्हेल प्रजाति की मछली फंस गई थी। जिसे जाल काटकर अरब सागर में ही मुक्त कर दिया। स्थानीय मछुआरों की भाषा में व्हेल को " बहिरी मछली " कहतें हैं, जिसे मछुआरे नही पकड़ते हैं।

स्थानीय शिवसेना नगरसेविका शर्मिला अजित गंडोली ने बताया कि भाटे बंदर के मेन्या डेविड गार्या नामक मछुआरा अपनी बोट लेकर अरब सागर में मछली पकड़ने गया था। अरब सागर के ८ से १० नॉटिकल अंदर गार्या ने अपनी जाल समुद्र में बिछाई थी। बुधवार को मिंडल साइज की करीब १२ फुट लंबी व्हेल मछली उसके जाल में फंस गई। जिसे करीब २ घण्टे की मशक्कत के बाद जाल को काटकर व्हेल को मुक्त कर दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप