गौतम मुनि का दीक्षा दिवस संपन्न

 सकल जैन समाज ने करवाया भोजन

औरंगाबाद :- परम पूज्य गौतम मुनि 'बरसादाता' के दीक्षा दिवस पर गुरुवार को औरंगाबाद में सकल जैन समाज के तत्वावधान में जैन अलर्ट ग्रुप द्वारा जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया गया।

घाटी हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में  400 से अधिक  जरूरतमंद भाई बहनों को भोजन  कराया गया। इस अन्नदान की सेवा प्रकाश कोचेटा संगीतकार आशीष बोथरा,प्रसन्न मूर्ति हार्दिक जैन,हसमुख मूर्ति, प्रवीण चोरडिया तथा अन्य कार्यकर्ता  सहभागी बने ।गुरुदेव ने सकल जैन समाज व अलर्ट ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी तरह धर्म और मानवसेवा के कार्य करते रहने की प्रेरणा दी व विश्व शीघ्र कोरोना मुक्त हो ऐसी मंगल कामना की।सेवा में सहभागी बने सभी को जीवन मे आगे बढ़ने हेतू आशीर्वाद दिया।

वणी में भी मनाया दीक्षा दिन

दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में वणी  के जय महावीर ग्रुप व  परमेष्ठि फाउंडेशन के सदस्यों ने गौशाला में  गाय के लिए  खाद्य सामग्री दान की । 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम