भगवान बुद्ध की शिक्षा आदर्श मानव बनने की प्रेरणा

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली :- राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि-“बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।भगवान बुद्ध की शिक्षाएं संपूर्ण विश्व को पीड़ा और दुःख से मुक्ति का मार्ग दर्शाने वाली हैं। हिंसा और अन्याय से दूर रहने का उनका मूल-मंत्र सदियों से हमें आदर्श मानव बनने के लिए प्रेरित करता रहा है। भगवान बुद्ध के जीवन और उनकी शाश्वत शिक्षाओं में सन्निहित अहिंसा, शांति, करुणा और मानवता की सेवा के आदर्शों ने विश्व में मानव सभ्यता के विकास पर गहरा प्रभाव डाला है।इस समय, हम सब कोविड-19 के रूप में आए अभूतपूर्व संकट का दृढ़ता से सामना कर रहे हैं। बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर मैं कामना करता हूं कि अपनी एकजुटता तथा सामूहिक संकल्प के बल पर इस महामारी से हमें मुक्ति मिले और हम विश्व कल्याण के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ते रहें।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम