पुना दादावाड़ी का होगा कायाकल्प

ओमप्रकाश रांका फिर बने अध्यक्ष

पुना :- कोरोना महामारी के चलते दादावाड़ी टेम्पल ट्रस्ट के चुनाव में चुने गये प्रतिनिधियो  ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमे सादड़ी (राणकपुर) निवासी ओमप्रकाश रांका को अध्यक्ष चुना गया है।ज्ञात हो रांका जीतो पुना चेप्टर के चेयरमैन साथ साथ अनेक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।

कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए रांका ने कहा कि नये,पुराने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों को लेकर  ऐतिहासिक दादावाड़ी का कायाकल्प किया जाएगा।उन्होंने कहा कि दादावाड़ी की 11 मंजिली इमारत का भूमिपूजन कर शीघ्र काम शुरू किया जाएगा।अनेक संस्थाएं उनके मार्गदर्शन में बड़ी है, और उन्होने भी तन मन धन से सभी को सहयोग किया है।दादावाड़ी संस्था पिछले 200 साल से पुना में है।दादावाड़ी दुनियाभर में प्रख्यात हैं, तथा बाहर गांव से आनेवलों के लिए रहने,खाने की भी व्यवस्था है।

संस्था के अन्य पदाधिकारियों में,अशोक गुंदेचा उपाध्यक्ष, कान्तीलाल पालरेचा सचिव,ललित कंकुलोल सहसचिव, हसमुख बाफना कोषाध्यक्ष,हस्तीमल मुथा सहकोषाध्यक्षके अलावा जयप्रकाश जी ललवाणी,सुरेश ललवाणी भंवरलाल  जैन,जयंतीलाल जैन,महेंद्र जी राठोड़,महेंद्र रांका का समावेश है। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम