पाटण में भगवान महावीर स्वामी का जन्म वांचन सादगीपूर्ण संपन्न

 त्रिस्तुतिक जैन संघ का कार्यक्रम

पाटण:- गुजरात के पाटण नगर में पंचासरा मंदिर के पास स्थित त्रिस्तुतिक जैन उपाश्रय में बिराजमान गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी महाराजा के शिष्य मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजय जी म.सा.,मुनिराज श्री निपुण रत्न विजय जी म.सा.आदि श्रमण श्रमणी भगवंत की पावन निश्रा में त्रिस्तुतिक जैन संघ द्वारा पर्युषण पर्व की आराधना सादगीपूर्ण चल रही है. 

पर्व के पंचम दिन भगवान महावीर स्वामी का जन्म वांचन उत्साह उमंग के साथ संपन्न हुआ.14 स्वप्न , पारणा झुलाने आदि का लाभ त्रिस्तुतिक जैन संघ पाटण के अनेक सदस्यों ने लिया. इस अवसर पर त्रिस्तुतिक जैन उपाश्रय में पाटण के जिला कलेक्टर आनंदभाई पटेल, पालिका के मुख्याधिकारी पांचाभाई माली, पालिका अध्यक्ष महेन्द्र पटेल ,सर्कल PI चिराग गोशाई, शहर भाजप पुर्व उप प्रमुख संजय मोदी,भी.डी.कोलेज के प्रिंसीपल बलदेवभाई एवं पाटण जैन संघ के विभिन्न समुदायों के अग्रणी ने उपस्थित रहकर कर पारणा झुलाया. 

जन्म वांचन के बाद उपाश्रय के कक्ष में आकर्षक सजावट कर 14 स्वप्न, पारणाजी को रखा गया ,कक्ष में भगवान महावीर स्वामी की भव्य प्रतिमा बिराजमान कर अंगरचना की गई जिसके दर्शन का लाभ नगर में बिराजमान विभिन्न समुदायों के श्रमण श्रमणी भगवंतो एवं जैन संघ के सदस्यों सहित अन्य समाज के सदस्यों ने प्राप्त किया.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम