इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने के लिए शुद्ध भोजन ले:- निर्भय सागर

 अपने अंदर एंटी वायरस तैयार करें

 

दमोह (मध्यप्रदेश):-आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ने कोरोना के संबंध मे चर्चा करते हुए कहा बताया की कोरोना वायरस से फैली इस महामारी पर विजय प्राप्त करने के लिए वायरस से लड़ने के लिए अपने अंदर एंटीवायरस  तैयार करना होगा, अपने आप को अंदर से मजबूत करना होगा, तभी यह कोरोना वायरस का भूत भाग सकेगा।

 एंटीवायरस तैयार करने के लिए यानी शारिरिक प्रतिरक्षा तंत्र इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने के लिए शुद्ध शाकाहारी, पका हुआ गर्म भोजन लेना चाहिए। प्रतिदिन प्राणायाम अनुलोम विलोम योग एवम कसरत करना चाहिए। 

    सकारात्मक सोच रखना चाहिए, पर्याप्त नींद लेना चाहिए, तनाव, भय, प्रतिस्पर्धा एवं ईष्र्या से दूर रहना चाहिए। बीड़ी,सिगरेट, तम्बाकू, गांजा, चरस, शराब आदि नशीले पदार्थो, फास्ट फूड एवं मांस, अंडा , मछली खाने से परहेज करना चाहिए। सुबह नीम की पत्ती, नीबू, हल्दी, दालचीनी, गुरबेल, धनिया, जीरा, सॉफ, अदरक,काली मिर्च का काढ़ा बनाकर पीने  चाहिए।

       भुने हुए चने, छिलके वाली दाल, मक्का, काली मुन्नका खाना चाहिए। क्योकी उसमे एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है। इसके सेवन करने से रोगों को लड़ने की एंटीबॉडी तैयार होती है रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इस भौतिकवादी युग में प्रदुषित वातावरण में वायरस से लड़ने की शक्ति हमे स्वयं  ही अपने अंदर तैयार करनी होगी, ख़ुद  को मजबूत बनाना होगा, अपना प्रतिरक्षा कवच बनाना होगा।

अभिषेक जैन / लुहाडीया रामगंजमंडी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम