पश्चिम रेलवे द्वारा 6 जोड़ी गणपति स्पेशल ट्रेनों के 60 फेरों का किया जायेगा परिचालन

त्योहारी सीजन की भीड़ कम करने का प्रयास


मुंबई :-
गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन के दौरान अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर 6 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों के 60 फेरे चलाएगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विवरण इस प्रकार है:-

1) ट्रेन संख्‍या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-तोकुर साप्ताहिक स्‍पेशल [6 फेरे]

ट्रेन नंबर 09001 मुंबई सेंट्रल-तोकुर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को मुंबई सेंट्रल से 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.30 बजे तोकुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 अगस्त, 2022 से 6 सितंबर, 2022 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09002 तोकुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक बुधवार को तोकुर से 10.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 अगस्त, 2022 से 7 सितंबर, 2022 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगाँव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव, कारवार, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बायंदूर, कुंडापुरा, उडुपी, मुल्की और सुरथकल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच हैं।

2) ट्रेन संख्या 09003/09004 मुंबई सेंट्रल - मडगांव स्‍पेशल [34 फेरे]

ट्रेन संख्या 09003 मुंबई सेंट्रल-मडगांव स्पेशल प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मुंबई सेंट्रल से 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04.30 बजे मडगांव पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 अगस्त, 2022 से 11 सितंबर, 2022 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09004 मडगांव-मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को मडगांव से 09.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 01.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 अगस्त, 2022 से 12 सितंबर, 2022 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मनगाँव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच हैं।

3) ट्रेन संख्या 09011/09012 बांद्रा टर्मिनस-कुडाल साप्ताहिक स्‍पेशल [6 फेरे]

ट्रेन संख्या 09011 बांद्रा टर्मिनस-कुडाल स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से 14.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.40 बजे कुडाल पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 अगस्त, 2022 से 08 सितंबर, 2022 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09012 कुडाल-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को कुडाल से 06.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 21.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 अगस्त, 2022 से 09 सितंबर, 2022 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मनगाँव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली और सिंधुदुर्ग स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकेंड क्लास सीटिंग कोच हैं।

4) ट्रेन संख्या 09018/09017 उधना-मडगाँव साप्ताहिक स्‍पेशल [6 फेरे]

ट्रेन संख्या 09018 उधना-मडगांव स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को उधना से 15.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.00 बजे मडगांव पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 अगस्त, 2022 से 09 सितंबर, 2022 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09017 मडगांव-उधना स्पेशल प्रत्येक शनिवार को मडगांव से 10.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.00 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 अगस्त, 2022 से 10 सितंबर, 2022 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगाँव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच हैं।

5) ट्रेन संख्‍या 09412/09411 अहमदाबाद-कुडाल साप्ताहिक स्पेशल [4 फेरे]

ट्रेन संख्या 09412 अहमदाबाद-कुडाल स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को अहमदाबाद से 09.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.40 बजे कुडाल पहुंचेगी। यह ट्रेन 30 अगस्त, 2022 एवं 06 सितंबर, 2022 को  चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09411 कुडाल-अहमदाबाद स्पेशल प्रत्येक बुधवार को कुडाल से 06.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 31 अगस्त, 2022 एवं 07 सितंबर, 2022 को  चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, सूरत, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड कणकवली और सिंधुदुर्ग स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच हैं।

6) ट्रेन संख्या 09150/09149 विश्वामित्री-कुडाल  साप्ताहिक स्‍पेशल [4 फेरे]

ट्रेन संख्या 09150 विश्वामित्री-कुडाल स्पेशल प्रत्येक सोमवार को विश्वामित्री से 10.00 बजे प्रस्थान कर  अगले दिन 05.40 बजे कुडाल पहुंचेगी। यह ट्रेन 29 अगस्त, 2022 एवं 05 सितंबर, 2022 को चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09149 कुडाल-विश्वामित्री स्‍पेशल प्रत्येक मंगलवार को कुडाल से 06.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 01.00 बजे विश्वामित्री पहुंचेगी। यह ट्रेन 30 अगस्त, 2022 एवं  06 सितंबर, 2022 को चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, सूरत, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली और सिंधुदुर्ग स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच हैं।

ट्रेन संख्‍या 09001, 09003, 09011, 09018, 09412 एवं 09150 की बुकिंग 18 जुलाई, 2022 से यात्री आरक्षण केन्‍द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपरोक्‍त स्‍पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर परिचालित होंगी। ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

  

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम