किचन वेयर्स एंड होम एप्लायांसेस एक्सपो 2022 का आयोजन भायंदर में

देशभर से व्यापारियों ने लिया हिस्सा


भायंदर :-
स्टील नगरी के नाम से पूरे एशिया में पहचान रखने वाले भायंदर शहर में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन कस्तूरी गार्डन में 1 जुलाई को प्रारंभ हुआ। 3 दिन चली इस प्रदर्शनी को किचन कल्चर न्यूज ने आयोजित किया, जिसमे मैक्स फ्रेश स्टील, भलारिया स्टील, सागर स्टील, डायमंड स्पांसर गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज जैसी नामांकित कंपनियों ने हिस्सा लिया। 

किचन वेयर्स एंड होम एप्लायांसेस एक्सपो 2022 के आयोजन भायंदर स्टेनलेस स्टील ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरेंस एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र मित्तल, अध्यक्ष हितेंद्र गडा, उपाध्यक्ष प्रवीण संघवी, सुभाष शाह, हेमचंद कारानी, बीरबल विश्नोई, मुंबई स्टील उद्योग समूह के महेंद्र राली, हितेंद्र भलारिया, बांबे मर्चेंट एसोसिएशन के रमेश भाई कोटाडिया, रि रोलर्स एशोसियशन (पाटा एशोसियशन) से कैलाश भाई, नवकार मेटल का विशेष सहयोग रहा। प्रदर्शनी का शुभारंभ एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार देवेंद्र पोरवाल ने किया । किचन वेयर्स एंड होम एप्लायांसेस एक्सपो 2022 में 100 से ज्यादा स्टाल स्टील उद्योग से जुड़े उत्पादों के लगे थे।

एसोसिएशन की स्थापना के 53 साल के इतिहास में पहलीबार इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसमें देश के अनेक राज्यों से व्यापारियों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम