पश्चिम रेलवे द्वारा 13 जोड़ी समर स्‍पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित

यात्रियों की सुविधा बढ़ाना उद्देश्य


मुंबई :-
यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा मौजूदा संरचना, समय, ठहराव और मार्ग पर विशेष किराए पर 13 जोड़ी समर स्पेशल (ग्रीष्‍मकालीन विशेष) ट्रेनों के फेरों को विस्‍तारित किया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

1. ट्रेन संख्या 09007 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी साप्ताहिक स्पेशल जिसे 28 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 24 नवंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09008 भिवानी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल जिसे 29 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 25 नवंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

2. ट्रेन संख्या 09037 बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर साप्ताहिक स्पेशल जिसे 29 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 25 नवंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09038 बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल जिसे 30 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 26 नवंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

3. ट्रेन संख्या 09039 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल जिसे 27 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 नवंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09040 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल जिसे 28 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 1 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

4. ट्रेन संख्या 09067 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल जिसे 25 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 28 नवंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09068 उदयपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल जिसे 26 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 29 नवंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

5. ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल जिसे 30 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, वह अब 6, 13 एवं 20 अगस्त तथा 17 एवं 24 सितंबर, 2022 को भी चलेगी। ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल जिसे 31 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, वह अब 7, 14 एवं 21 अगस्त तथा 18 एवं 25 सितंबर, 2022 को भी चलेगी।

6. ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल - काठगोदाम साप्ताहिक स्पेशल जिसे 13 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, वह अब 27 जुलाई, 2022 को भी चलेगी। ट्रेन नंबर 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल वीकली स्पेशल जिसे 14 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, वह अब 28 जुलाई, 2022 को भी चलेगी।

7. ट्रेन संख्‍या 09005 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल जिसे 15 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, वह अब 22, 24 एवं 29 जुलाई, 2022 को भी चलेगी। ट्रेन संख्या 09006 इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक विशेष जिसे 16 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, वह अब 23, 25 एवं 30 जुलाई, 2022 को भी चलेगी।

8. ट्रेन संख्या 09724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल जिसे 28 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 4 अगस्त से 27 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल जिसे 27 अगस्त, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब  3 अगस्त से 26 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

9. ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल जिसे 1 अगस्त, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 8 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल जिसे 31 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब  7 अगस्त से 30 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

10. ट्रेन संख्या 09013 उधना-बनारस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल जिसे 26 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 27 सितंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09014 बनारस-उधना सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल जिसे 27 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 28 सितंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

11. ट्रेन संख्या 09117 सूरत-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल जिसे 26 अगस्त, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 सितंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09118 सूबेदारगंज-सूरत सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल जिसे 27 अगस्त, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 1 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

12. ट्रेन संख्या 09739 ढेहर का बालाजी-साईंनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल जिसे 29 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 5 अगस्त से 28 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09740 साईनगर-ढेहर का बालाजी साप्ताहिक स्पेशल जिसे 31 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 7 अगस्त से 30 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

13. ट्रेन संख्या 09715 ढेहर का बालाजी-तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल जिसे 30 जुलाई, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 6 अगस्त से 29 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09716 तिरुपति-ढेहर का बालाजी साप्ताहिक स्पेशल जिसे 2 अगस्त, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, को 9 अगस्त से 1 नवंबर, 2022 तब बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09007, 09037, 09039, 09067, 09185, 09075, 09724, 09622, 09013 एवं 09117 के विस्‍तारित फेरों की बुकिंग  22 जुलाई, 2022 से यात्री आरक्षण केन्‍द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी  तथा ट्रेन संख्‍या 09005 की बुकिंग चालू है। ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम