संदेश

जुलाई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रविवार को वाशी में रक्तदान शिविर

चित्र
रक्तदान कर किसी को जीवनदान दें   नवी मुंबई :- चातुर्मास हेतु बिराजमान महाराष्ट्र गौरव, वाणी के जादूगर पू. श्री गौतम मुनिजी म. सा.बरसादाता, युवाप्रज्ञ ,अध्ययनशिल श्री चेतन मुनिजी म. सा. आदि ठाणा के आशीर्वाद से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं। रविवार 1 अगस्त को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इसका आयोजन नवी मुंबई ओसवाल जैन ट्रस्ट व न्यु बॉम्बे स्थानकवासी जैन संघ के तत्वावधान में किया गया है।सुबह 11.30 से गौतम प्रसादी होगी। शिविर स्थल दैवज्ञ भवन, जैन मंदिर के पीछे, से. 9, वाशी हैं। संघ ने सभी से निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करें व सभी सरकारी नियमों का पालन करते हुये गुरुवाणी और दर्शन का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेवे। वर्तमान समय मे रक्त की बेहद कमी है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी रक्त दान करके मानवता का महान काम किजीये। संघ ने निवेदन किया है कि काले कपड़े पहनकर कार्यक्रम में नहीं आएं।

रिक्शा चालक ने लेपटॉप वापस लौटाएं

चित्र
आज भी ईमानदारी कायम हैं भायंदर :- अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए भोला नगर के रहिवासी रिक्शा चालक छोटेलाल चौहान ने कल शाम उनके रिक्शा में यात्री अपने दो लेपटॉप भूल गयी थी आज उसे वापस लौटाएं। चौहान ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनके रिक्शा भायंदर निवासी मे यात्रा करने वाले यात्री दिपाली शाह के 2 लेपटॉप  छुट गये थे।इस वजह से शाह काफी परेशान थी और उन्होंने अमित लालवानी और ललवानी ने नगरसेवक पंकज पांडे (दरोगा) से संपर्क किया और उन्हें रिक्शा नंबर और कुछ वीडियो भेजे और यह जानकारी नगरसेवक ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली  और व्हाट्सएप देखने के बाद सुबह में रिक्शा चालक पापु द्विवेदी ने नगरसेवक दरोगा पांडे को बताया कि रिक्शा चालक छोटेलाल ने लैपटॉप मालिक को शुक्रवार से ही ढूंढ रहे है और इसके बाद रिक्शा चालक ने दीपाली शाह को नगरसेवक की उपस्थिति में शनिवार को लेपटॉप वापस किये।

जयंतसेन सूरीश्वरजी के अनंत उपकार है हमपर :- वीरेंद्र सकलेचा

चित्र
पाटण :- गुजरात के पाटण नगर में त्रिस्तुतिक जैन उपाश्रय में बिराजमान युगप्रभावक पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज आदि ठाणा के दर्शनार्थ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विरेन्द्र सकलेचा के सुपुत्र ओमप्रकाशजी सकलेचा/जैन (सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश) ने आशीर्वाद लिया।  सकलेचा  ने उनके दर्शन वंदन कर धर्म चर्चा की। उन्होंने उपस्थित लोगों को कहा कि गुरुदेव श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के दर्शन वंदन का लाभ अनेक बार उनको प्राप्त हुआ हे, एवं मुनिराज श्री के भी मध्यप्रदेश में अनेक बार दर्शन का योग बना हे। इस प्रसंग पर त्रिस्तुतिक जैन संघ पाटण की ओर से मंत्रीजी का बहुमान किया गया, मुनिराज श्री ने मंत्रीजी को गुरुदेव श्री लिखित एवं मुनिराज श्री निपुण रत्न विजय जी महाराज लिखित साहित्य स्वाध्याय हेतु प्रदान किया।

महाराष्ट्र के बाढ़ ग्रस्त लोगों के लिए राहत सामग्री

चित्र
  राजस्थानी वेलफेयर एसोसिएशन के ट्रक रवाना   मुंबई। मुंबई   उपनगर   के जिला   कलेक्टर   मिलिंद   बोरीकर   की अपील पर राजस्थानी समाज बाढ़ ग्रस्त लोगों की सेवा के लिए आगे आया हैं। महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के कारण इन दिनों पानी भरा हुआ है, आवागमन बंद है एवं लाखों लोग परेशान हैं। बाढ़ में फंसे लोगों व बेतहाशा बारिश से बर्बाद हजारों परिवारों को जीने के लिए कई तरह के आवश्यक सामान की जरूरत हैं। बाढ़ ग्रस्त लोगों की इसी तकलीफ को समझते हुए मुंबई उपनगर के जिला कलेक्टर मिलिंद बोरीकर एवं  तहसीलदार संदीप थोरात की अपील पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखराज नाहर एवं हाल ही में नियुक्त संस्था के चेयरमैन प्रदीप राठोड़ की अगुवाई में यह राहत सामग्री भेजी गई है। राजस्थानी वेलफेयर एसोसिएशन ने 25 हजार किलो राहत सामग्री की पहली खेप 3 ट्रकों में भर कर रवाना की।   सरकार व प्रशासन के सहयोग से चल रहे राहत अभियान के तहत बाढ़ग्रस्त इलाकों के लोगों की जरूरत के हिसाब से राजस्थानी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आवश्यकतानुसार राहत सामग्री भिजवाई जा रही है। चिपलूण इलाके के बाढ़ ग्रस्त लोगों के लिए रोजमर्रा की घरेल

देश के विकास में जैनों का योगदान अतुलनीय :- दर्शना जरदोश

चित्र
गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी ने की दिल्ली में वर्षायोग स्थापना  नई दिल्ली :- देश की राजधानी व चक्रवर्ती भरत ज्ञानस्थली तीर्थ, बड़ीमूर्ति कनाट पेलस, में आचार्यरत्न श्री अनेकांतसागर जी महाराज ससंघ एवं जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी भारत गौरव गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ ने की वर्षायोग स्थापना। वर्षायोग स्थापना सभा का आयोजन ज्ञानस्थली तीर्थ पर किया गया।   सभा की अध्यक्षता वर्धमान ग्रुप के प्रमोद जैन ने की। मुख्य अतिथि  रेल राज्य  मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश व  चातुर्मास कमिटी के संरक्षक चक्रेश जैनथे। सभा का मंगलाचरण संघस्थ बाल ब्रह्मचारिणी बहनों द्वारा किया। दीप  प्रज्ज्वलन अतुल  जैन,संघपति अनिल जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन,ठेकेदार प्रमोद कासलीवाल, राजमल कासलीवाल ने किया।अंतिमा जैन, उर्जिता जैन, देशना जैन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।  ज्ञानमती माताजी ने अपने मंगल आशीर्वाद में वर्षायोग की स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कल तक हमारी स्वीकृति 99 प्रतिशत थी लेकिन आज 100 प्रतिशत स्वीकृति देते हुए हम चातुर्मास की घोषणा दिल्ली में करते हैं एवं इस वर्षायोग का अर्थ यह ह

आचार्य विमर्श सागरजी के चातुर्मास कलश की स्थापना

चित्र
धर्म का बैंक बैलेंस बढ़ाने का अवसर है चातुर्मास महमूदाबाद, सीतापुर :- श्रावण मास आते ही रीति रिवाज के अनुसार त्यागी व संतों का प्रवास चार माह के लिए एक स्थान रुकने के लिए निर्धारित हो जाता है जिसे चातुर्मास कहा जाता है।इस महान पर्व को जैन साधु बखूबी निभाते है।  कुछ माह पूर्व आचार्य श्री विमर्श सागर जी का अपने चौबिस पीछी धारी संतों के साथ महमूदाबाद की धरा पर चातुर्मास के लिए आगमन हुआ हैं।आचार्य श्री को भगवान  संभवनाथ की जन्म स्थली श्रावस्ती जी के दर्शन करने की इच्छा जाहिर हुई और महमूदाबाद वासियो ने दर्शन कराये और उन्होंने महमूदाबाद में चातुर्मास करने की घोषणा की थी।   24 तारीख को गुरु पूणिमा व 25 तारीख को चातुर्मास कलश की स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत समाज सेवी पंकज जैन ने जैन मंदिर प्रांगड़ में ध्वजारोहण कर से हुई। महावीर उद्धयन प्रांगण में पण्डित विवेक जैन के संचालन में कार्यक्रम की शुरुवात ऋतिका जैन के भजनों की प्रस्तुति से हुई।धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा की महमूदाबाद वाले बहुत ही पुण्य शाली है जो हमारा चातुर्मास हो रहा है ।सभी को मंगल आशीर्वाद। प्रथम मंगल कलश स्थापना का लाभ कोमल चन्

हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए राष्ट्रव्यापी 24/7 हेल्पलाइन सेवा

चित्र
    नई हेल्पलाइन सेवा का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए शिकायत और परामर्श सेवाओं की एकीकृत श्रृंखला की सुविधा प्रदान करना है नई दिल्ली :-   केंद्रीय   महिला   एवं   बाल   विकास   मंत्री ,  श्रीमती   स्मृति   जुबिन   इरानी  27  जुलाई ,2021 दिन  मंगलवार  को   हिंसा   से   प्रभावित   महिलाओं   के   लिए  24/7  हेल्पलाइन   नंबर   का   शुभारम्भ   करेंगी  हेल्पलाइन   का   उद्देश्य   हिंसा   से   प्रभावित   महिलाओं   को   चौबीसों   घंटे   आपातकालीन   और   गैर    आपातकालीन   शिकायतों   और   परामर्श   सेवाएं   प्रदान   करना   है। इस   सेवा   का   पुलिस ,  अस्पतालों ,  जिला   विधिक   सेवा   प्राधिकरण ,  मनोवैज्ञानिक   सेवाओं   जैसे   उपयुक्त   प्राधिकारियों   से   जोड़कर   और   एक   ही   नंबर   के   माध्यम   से   देश   भर   में   महिलाओं   से   संबंधित   सरकारी   कार्यक्रमों   के   बारे   में   जानकारी   प्रदान   करने   का   लक्ष्य   है. यह   हेल्पलाइन   सेवा   महिला   सुरक्षा   को   सर्वोच्च   प्राथमिकता   देते   हुए   महिला   एवं   बाल   विकास   मंत्रालय   और   राष्ट्रीय   महिला   आय

टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना और एनएसएफ योजना के तहत 765 करोड़ खर्च किए :- अनुराग ठाकुर

चित्र
  मुख्य अंश  : देश में  कोविड-19  की दूसरी लहर के दौरान कई एथलीटों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा गया। खेलो इंडिया योजना के तहत राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को महत्वपूर्ण खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य बुनियादी सेवाओं को विकसित करने के लिए वित्तीय सहायता राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा पहचान किए गए खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एसएलकेआईएससीई)   के विकास के लिए वित्तीय सहायता। इस तरह के 24 केंद्र पहले से ही काम कर रहे हैं। नई दिल्ली :- ओलंपिक सहित दूसरे अंतर्राष्ट्रीय खेलों की तैयारी एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारतीय दल की तैयारी की निगरानी के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया गया था। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ,   कई एथलीटों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा गया ताकि उन पर फैल रही महामारी का असर नहीं हो। इसके अलावा टोक्यो के अन्य संभावित खिलाड़ियों को भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ देश के विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षित किया गया। राष्ट्रीय खेल संघों को सहायता योजना के लिए आवंटित राशि के तहत ओलंपिक सहित दूसरे अंतरराष्ट्रीय खेलों की तैयारी

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को एक समग्र पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा दिया: जी. किशन रेड्डी

चित्र
पर्यटन   मंत्रालय स्वदेश दर्शन और प्रशाद योजनाओं के तहत देश में पर्यटन की अवसंरचना और सुविधाओं के विकास के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों/केंद्रीय एजेंसियों को वित्तीय सहायता उपलब्‍ध कराता है।   प्रशाद स्‍कीम के तहत 2017-18 में त्र्यंबकेश्वर के विकास के लिए 37.81 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की गई। नई दिल्ली :- पर्यटन का संवर्धन और विकास मुख्य रूप से राज्य सरकारों/केन्‍द्रशासित प्रदेश के प्रशासनों द्वारा किया जाता है। पर्यटन मंत्रालय स्वदेश दर्शन और प्रशाद की अपनी योजनाओं के तहत महाराष्ट्र सहित देश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासनों/केंद्रीय एजेंसियों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। राज्य सरकारों द्वारा परियोजना प्रस्तावों की प्रस्‍तुति और उसकी स्वीकृति एक सतत प्रक्रिया है। योजनाओं के तहत विकास के लिए परियोजनाओं की पहचान राज्य सरकारों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों के प्रशासनों/केंद्रीय एजेंसियों के परामर्श से की जाती है और उनकी मंजूरी, प्रस्तावों की प्रस्तुति, संबंधित योजना दिशानिर्देशों के उनके अनुपालन, उपयुक्त विस्तृत