भारत विकास परिषद मुंबई प्रान्त के चुनाव संपन्न...

देश की संस्कृति संवारने में अहम भूमिका

विनोद मिश्रा

मुंबई :- भारत विकास परिषद के मुंबई प्रांत के वर्ष  2021-22 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में जे.पी.बियाला को अध्यक्ष,ओम प्रकाश प्रजापति को महासचिव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए माणक डागा का चयन निर्विरोध किया गया। नई कार्यकारिणी एक अप्रैल से पदभार ग्रहण करेगी।मुंबई प्रांत का कार्यक्षेत्र कोलाबा से डहाणू तक का है जिसमे वर्तमान में 17 शाखाएं सेवा और संस्कार के कार्य 1150 सदस्यों के साथ कर रही है ।

चुनाव पर्यवेक्षक संजय खेमानी के साथ-साथ परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  सम्पत  खुरदिया, राष्ट्रीय समन्वयक ओम प्रकाश कानूनगो,  नीरज  गुप्ता, लक्ष्मी निवास जाजू, रवि प्रकाश , के.के.अग्रवाल की उपस्थिति में सभी शाखाओं की कार्यकारिणी द्वारा नये दायित्वधारियों को निर्विरोध चुना गया । फिल्मसिटी शाखा द्वारा प्रायोजित इस बैठक में प्रान्त से वर्तमान अध्यक्ष  श्याम सुन्दर  खेतान, महासचिव  राकेश  ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष हीरा लाल शर्मा, संगठन मंत्री दिलीप माहेश्वरी, एवं  संजय पोदार उपस्थित थे । 

प्रांतीय सदस्य  संजय पोदार और शाखा संपर्कप्रमुख  विकास केडिया ने बताया कि भायंदर पूर्व शाखा के लिए अति हर्ष और गौरव का विषय है कि हमारे मर्गदर्शक  जे .पी. बियाला को प्रांत की गरिमामयी अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी मिली है। माणक डागा को अति महत्त्वपूर्ण कोषाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी मिली है। विधायक गीता जैन, सीए लायन सुनील पाटोदिया,सामाजिक सांस्कृतिक संगठन यूथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम