पं. मुरलीधर पाण्डेय को ' बुलन्दप्रभा समग्र सिन्धु सम्मान

भायंदर निवासी है हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार

मुंबई। हिंदी की अंतरराष्ट्रीय विशुद्ध पत्रिका  ' बुलन्दप्रभा पत्रिका ' का विशेषांक  ' पं. मुरलीधर पाण्डेय समग्र का विमोचन  हिन्दी साहित्य  भवन , मोतीबाग , बुलन्दशहर  में बङी  धूमधाम से हुआ  ।

विमोचन समारोह में  भायंदर निवासी हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार व  ' संयोग साहित्य ' हिंदी की त्रैमासिक पत्रिका के सम्पादक पं. पाण्डेय को ' बुलन्दप्रभा पत्रिका परिवार ' की ओर से ' बुलन्दप्रभा साहित्य सिन्धु सम्मान ' प्रदान किया गया।  इस सम्मान के तहत उन्हें ग्यारह हजार रुपये की धनराशि, शॉल एवं प्रशस्ति-पत्र  भेंट की गई। 

इस समारोह में बुलन्दप्रभा के मुख्य संपादक रमेश प्रसून  संपादक डा. अनूप सिंह , उप संपादक डा. हरेन्द्र हर्ष  श्रीमती निर्देश निधि सह संपादक मुकेश निर्विकार ,देवेन्द्र देव मिर्जापुरी, ओमप्रकाश सिहं ' शान्त ', डी.के. शर्मा  तथा संरक्षक डी.एन. शर्मा आदि लोग उपस्थित  रहे। संचालन  आलोक ' बेजान ' तथा शंभु दत्त त्रिपाठी ने किया। समारोह  की अध्यक्षता होशियार सिहं शंबर ने की तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर  समारोह  की शोभा बढ़ाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम