गच्छाधिपति धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी की निश्रा में संक्रांति15 मार्च को

सादड़ी में प्रवेश 14 मार्च को

सादड़ी :- श्री आदिनाथ दादा व श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ प्रभु कि छत्र छाया में वल्लभ नगरी के रूप में भी प्रख्यात ऐसी सादड़ी ( राणकपुर ) की पावन धरा पर पंजाब केसरी,गोडवाड़ में शिक्षा की अलख जगानेवाले परम पूज्य आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति, श्रुत भास्कर  सरस्वती उपासक, श्रुतज्ञान मंदिर संरक्षक, परम पूज्य आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म.सा,आदि साधु साध्वी  की निश्रा में भव्य संक्रांति महोत्सव का आयोजन फागण सूद  दूज सोमवार 15 मार्च 2021, को न्याती नोहरे में किया गया है।

संक्रांति महोत्सव शेठ धर्मचंद दयाचंद श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक संघ सादडी के तत्वावधान में संपन्न होगा। महोत्सव हेतू सादड़ी में गुरु भगवंतों का प्रवेश 14 मार्च को सुबह 8.30 बजे किरण चौक से होगा.संघ ने सभी से उपस्थित रहने की अपील की है.संक्रांति को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का वातावरण हैं।ज्ञात हो गुरु वल्लभ को सादड़ी से लगाव था और वे समय समय पर इसका उल्लेख भी करते थे।

संक्रांति महोत्सव के लिए बाहर गांव से पधार रहे भक्तगण पंकज भाई  को 9811991198 पर आने की सूचना दे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम