पारस चंद्र जैन (पारस पहलवान) का निधन
पारस चंद्र जैन (पारस पहलवान) का निधन
जैन समाज को अपूरणीय क्षति
उज्जैन :- उज्जैन उत्तर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जननेता पारस चंद्र जैन (पारस पहलवान) के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। पारस जी एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे खेलों के प्रति विशेष अनुराग रखते थे और खिलाड़ियों तथा खेल गतिविधियों को सदैव प्रोत्साहित करते रहे। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर रहते हुए मध्यप्रदेश के विकास एवं जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया।वे गच्छाधिपति,पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरीश्वरजी के परम भक्त,शोध संस्थान उज्जैन के अध्यक्ष, त्रिस्तुतिक श्री संघ के वरिष्ठ सदस्य, अ भा श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय सरक्षक थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें