पहलीबार हुआ 23वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण-मोक्ष महोत्सव

श्री भाईदर श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ का कार्यक्रम


भायंदर :-
भायंदर के प्रथम ऐसे पहले श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन मंदिर में संघ के प्रांगण में पहली बार संघ के इतिहास में श्री पार्श्वनाथ दादा का मोक्ष (निर्वाण) कल्याणक मनाया गया।यह कार्यक्रम निर्वाण-मोक्ष लड्डू महोत्सव के रूप में मनाया गया।

श्रावण सुदी 8 गुरुवार 20 अगस्त को सुबह 7.00 बजे लड्डू कामठीया निकेतन से श्री चिंतामणी मंदिर तक लाभार्थी परिवार के साथ वाजते- गाजते, नाचते-गाते दादा के दरबार में सकल संघ के साथ लाया गया।संपूर्ण महोत्सव पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय की व गच्छाधिपति धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म.सा.की आज्ञानुवर्तीनी साध्वी सोम्यकला श्रीजी म.सा.आदि ठाणा की निश्रा में संपन्न हुआ। धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रभु के मोक्ष कल्याणक के महत्व के बारे में बताया।

परमात्मा को निर्वाण-मोक्ष लड्डू एवं संघ प्रभावना लड्डू के लाभार्थी परिवार सुशीलाबाई पारसमलजी सोनीगरा (डायलाना) परिवार थे।इस अवसर पर अशोक मेहता,संजय राठौड़,रमेश बंबोरी, महावीर दुग्गड़, राकेश पुनमिया, मेहुल जैन,राहुल जैन व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन