गुरु आनंद जन्मोत्सव पर आस्था, तप और आत्मीयता का अद्भुत संगम

कुंदन ऋषिजी की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम


अहिल्या नगर :-
महाराष्ट्र के अहिल्या नगर में आयोजित आचार्य सम्राट पूज्य श्री आनंद ऋषिजी महाराज के जन्मोत्सव पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवर्तक पूज्य श्री कुंदन ऋषि जी महाराज एवं उपाध्याय प्रवर श्री प्रवीण ऋषिजी महाराज आदि साधु साध्वी वृंद के दर्शन एवं प्रवचन का लाभ गुरु भक्तों को प्राप्त हुआ।

चातुर्मास के मुख्य संयोजक  अशोक ‘बाबू सेठ’ बोरा जी जैन के निमंत्रण पर ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ सहयोगी साथियों एवं प्रतिनिधिमंडल भी इस अवसर पर उपस्थित था।

हजारों श्रद्धालुओं के मध्य आचार्य श्री आनंद ऋषिजी महाराज की जन्मोत्सव-भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा को निकट से अनुभव करना सभी के लिए अत्यंत भावपूर्ण रहा। अमित जैन ने भी उपस्थित विशाल धर्मसभा को संबोधित किया।

सबसे भावविभोर करने वाला क्षण रहा 3600 अठाइ व्रत-उपवास तपश्चर्या करने वाले तपस्वी भाई-बहनों के दर्शन। उनकी साधना, संयम और आत्मबल ने मन को भीतर तक स्पर्श किया।यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, साधना, संयम और संत-सान्निध्य का अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव रहा!


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन