महाराष्ट्र की जूनियर बालिका टीम ने यूथ पैरा गोलबॉल चैंपियनशिप 2026 में नेशनल चैंपियन का खिताब जीता
दृष्टिबाधित बालकों की 11 टीमों ने भाग लिया था।
नडियाद : गुजरात के नडियाद में आयोजित नेशनल यूथ पैरा गोलबॉल चैंपियनशिप में महाराष्ट्र की जूनियर बालिका टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश भर से दृष्टिबाधित बालिकाओं की 10 टीमें और दृष्टिबाधित बालकों की 11 टीमों ने भाग लिया था। सभी को पछाड़ते हुए महाराष्ट्र की बेटियों ने ट्रॉफी पर अपना नाम दर्ज कर दिया।
इस जीत की नींव जून महीने में रखी गई थी। 25 जून को एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था और 26 से 28 जून 2026 तक सिंधु भवन, उल्हासनगर, जिला ठाणे में महाराष्ट्र टीम के चयन के लिए राज्य चैंपियनशिप और चयन ट्रायल आयोजित किए गए थे। इस चयन प्रक्रिया के लिए पप्पू कालानी (पूर्व विधायक, उल्हासनगर), नैना कालानी, कविता लस्सी, मनोज लस्सी (नगरसेवक - उल्हासनगर), होशियार सिंह, रीजेंसी ग्रुप के महेश अग्रवाल, रौनक एडवरटाइजिंग के अमरदीप सिंह, आई बैंक कोऑर्डिनेशन एंड रिसर्च सेंटर (EBCRC) के जसवंत मेहता और रोटरी क्लब ठाणे ने अमूल्य सहयोग प्रदान किया।
जून से अगस्त 2026 तक पूरे राज्य में नेहा नलिन पावस्कर द्वारा AIASHA फाउंडेशन - स्पोर्ट्स एडवेंचर फॉर डिफरेंटली एबल्ड के माध्यम से पैरा ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन, महाराष्ट्र के सहयोग से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।AIASHA के CEO निलय सरोज पाटिल ने कहा, "यह देखकर अत्यंत संतोष होता है कि नेहा नलिन पावस्कर और उनकी टीम द्वारा राज्य चैंपियनशिप के आयोजन में किए गए समर्पित प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल के रूप में परिणत हुए।अंतिम अभ्यास शिविर पुणे के बालकल्याण में आयोजित किया गया था।
प्रतियोगिता में चैंपियन टीम - महाराष्ट्र रही जिसकी कप्तान अंकिता गोतावले (आलंदी ब्लाइंड गर्ल्स स्कूल, पुणे),उप-कप्तान कल्पना कदम (अनम प्रेम, अहिल्यानगर),समृद्धि नलकर, ग्रेसी गावित, देवकन्या इंगले, यशस्वी सूर्यवंशी (सभी कोथरुड ब्लाइंड गर्ल्स स्कूल, पुणे से) थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें